सूवे का हो रहे न्याय के साथ विकास मांडल का देश में बज रहा डंका :- मंत्री श्रवण कुमार।
वेन प्रखंड के आंट पंचायत में विभिन्न योजनाओं का 1.ग्राम माडी में 8 लाख की राशि से बी एस सी से मेन रोड तक मिटटी भराई एवं ईट सोलिंग कार्य।
2.ग्राम महम्मदपुर में 9 लाख 95 हजार की राशि उमेश सिंह के बोरिंग से लेकर सांसी नदी तक मिटटी भराई ईट सोलिंग कार्य का।
3.ग्राम महम्मदपुर में 9 लाख 90 हजार 500 सौ की राशि से रामजी मुखिया के बोरिंग से तरणी सिंह सिंह के खेत तक मिटटी भराई ईट सोलिंग।
4.ग्राम महमदपुर में 9 लाख 91 हजार की राशि से टाल कोना से उमेश सिंह के खेत तक मिटटी भराई ईट सोलिंग कार्य का।
5.वेन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज आट के ग्राम बड़ी आट के हाई स्कूल के प्रांगण में 8 लाख 45 हजार 200 सौ की राशि से मिटटी भराई फैबर ब्लॉक कार्य का उद्घाटन
6. ग्राम बड़ी आट पैमार नदी पुराना छिलका के छठ घाट में 6 लाख की राशि सीढ़ी निर्माण कार्य का शिलान्यास। क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार में हुए न्याय के साथ विकास और सुशासन मांडल आज देश के लिए अनुकरणीय मांडल है विकास के क्षेत्र में बिहार आज अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं।नौ लाख युवाओं को नौकरी देने का काम हमारी सरकार ने किया 35 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है हमारी सरकार ने स्वावलंबन को प्रोत्साहित करती है राज्य में गरीब परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ‘बिहार लघु उद्यमी योजना’ के तहत 2 लाख रुपए तक की सहायता कर रही है।राज्य की महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में नित अग्रसर हैं।
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के अंतर्गत राज्य की महिला उद्यमियों को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त ऋण मिल रहा है। अब बिहार की महिलाएं उद्यम में भी अपना नाम रोशन कर रही हैं।बिहार की जनता विश्वास को चुनेगी, नीतीश सरकार के कामों के प्रति जनता का विश्वास अडिग है। 2025 में फिर से प्रचंड बहुमत से नीतीश जी की सरकार बनेगी।राज्य में सबके पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए 4,148 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।राज्य के युवाओं को स्किल्ड बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।
उद्योग विभाग की ओर से राज्य के युवाओं को 18 परंपरागत कलाओं का प्रशिक्षण मिल रहा है
प्रशिक्षणार्थियों को 2500 रुपए तक की छात्रवृत्ति के साथ रहने एवं खाने की सुविधा भी मुफ़्त मिल रही है।।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख रंजू देवी जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव पंचायत समिति रूबी देवी सोनम सोनाली लक्ष्मण प्रसाद धुरी रविदास रामानुज सिंह अरविंद पासवान अर्णव आर्या बिन्दु चौधरी संजय चौधरी शैलेन्द्र प्रसाद जीतू कुशवाहा वेचन प्रसाद लल्लू चौधरी अनिल कुमार कुन्नू प्रसाद सन्टू महतो सोनू सिंह अभय सिंह छोटू मोची विरेन्द्र प्रसाद ललन सिंह अयोध्या पासवान ओमप्रकाश सिंह उमेश सिंह शक्ति सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।