Friday, September 20, 2024
Homeकार्यक्रमगुरु के बताये मार्ग को अपना कर भव सागर पार कर सकते...

गुरु के बताये मार्ग को अपना कर भव सागर पार कर सकते हैं।

राजगीर- संत निरंकारी मंडल ब्रांच राजगीर के द्वारा आज साप्ताहिक सत्संग का आयोजन चंद्रवंशी सेवा सदन राजगीर के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर महात्मा के बी प्रसाद ने कहा कि गुरु के बताये मार्ग को अपना कर भव सागर पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बता रहे हैं कि हमें सेवा, सिमरन, सत्संग नियमित तरीके से करते रहना चाहिए जिससे कि हमारा तो भला होगा ही साथ में पूरे संसार का भला होगा यही कामना हम निरंकारी परिवार निरंकार प्रभु से करते हैं। मौके पर ब्रांच के मुखी रामविलास प्रसाद ने भी अपना विचार रखे।
इस अवसर पर सेवादल भाई बहना सहित उपस्थित सभी साध संगतों को दूध और जलेवी खिलाकर उन्हें स्वस्थ रहने की कामना की गई साथ ही आज होली के अवसर पर फूलों की होली मनाई गई। मौके पर सेवादल संचालक भीम चौधरी, संचालिका अनिता कुमारी गुप्ता, शिक्षक निरंजन कुमार, शिक्षिका रेखा देवी, कैशियर नन्दू प्रसाद, एकाउंटेंट बंगाली राजवंशी, शम्भू महात्मा, निर्मला बहन, फूटो बहन, पिंकी बहन निर्मला बहन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments