Saturday, September 21, 2024
Homeकिसानराजगीर के होटल रॉयल इंडिया में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक संपन्न।

राजगीर के होटल रॉयल इंडिया में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक संपन्न।

नालंदा जिला के प्रखंड राजगीर के होटल रॉयल इंडिया में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक की गई। नवनिर्वाचित संयोजक चंद्रशेखर प्रसाद संयोजक मंडल के सदस्य शाहनवाज जिला प्रवक्ता रामदेव चौधरी ने मीडिया को बताया कि किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए एक संयोजक एक कोषाध्यक्ष एवं संयोजक मंडल को विस्तार करते हुए 15 सदस्य टीम का गठन किया गया बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को किसानों को लाने एवं कोर्स देने का जिम्बारी दी गई।

बैठक में 26 नवंबर को किसान महापंचायत को सफल बनाने, एमएसपी पर कानून बनाने, बिहार में बंद मंडियों को पुनः चालू करने, किसानों के कर्ज माफ करने, दाखिल खारिज परिवार्जन रसीद कटाने में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, किसानों को कृषि कार्य हेतु मुफ्त बिजली देने अग्नीपथ योजना वापस लेने की मांग आंदोलन के क्रम में किसानों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।

राजगीर के मेला मैदान में होने वाले किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए संयोजक मंडल का विस्तार किया गया जिसमें 15 सदस्य लोगों को शामिल किया गया इस बैठक की अध्यक्षता चंद्रशेखर प्रसाद ने की अंत में बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि किसा राजगीर के मेला मैदान में किसान महापंचायत में एक लाख किसानों को प्रस्ताव जुटाने का प्रस्ताव पास किया गया।इस बैठक में जवाहर निराला सुरेंद्र प्रसाद जयराम सिंह अनिल कुमार सिंह उमेश जी अजय कुमार पटेल कृष्ण प्रसाद यादव राम अवतार सिंह विजयकांत सिन्हा उत्तम कुमार उपेंद्र कुमार राम यादव उमराव प्रसाद निर्मल ललन कुमार अरविंद कुमार जगत सिंह पवन कुमार सुहेल कुमार यादव आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments