Friday, September 20, 2024
Homeदुर्घटनाअनियंत्रित स्कार्पियो ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दी आधे दर्जन यात्री जख्मी

अनियंत्रित स्कार्पियो ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दी आधे दर्जन यात्री जख्मी

सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के बढ़िया मोड़ के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दी। जिससे ई रिक्शा पर सवार आधे दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी लोगों में आशा देवी, सूरज कुमार चंद्रवंशी,मंत्री देवी ,अर्जुन डोम उषा देवी कुमारी नीलू त्रिवेदी शामिल है। स्थानीय ग्रामीण और स्थानीय पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यह सभी लोग बाढ़ से गंगा स्नान करके सरमेरा नगर पंचायत लौट रहे थे। इसी के दौरान बढ़िया मोड़ के पास सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 पर यह सड़क हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments