Saturday, September 21, 2024
Homeकवि गोष्ठीलोक आस्था के महापर्व छठ का यह गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक

लोक आस्था के महापर्व छठ का यह गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक

बिग बॉस ओटीटी फेम सुपर स्टार अक्षरा सिंह आज एक बार फिर से चर्चे में हैं। वजह है उनका नया गाना ‘बड़ा भाग पवले बाड़े’, जो आज रिलीज हुआ है और लोग इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ का यह गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक तरीकेनाया है से ब। यही वजह है कि लोगों को न सिर्फ यह गाना पसंद आ रही है, बल्कि लोग इस गाने की तारीफ भी कर रहे हैं औरभावुक भी हो रहे हैं।लोक आस्था के महापर्व छठ का यह गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक

गाने में अक्षरा एक सूप बनाने वाली के किरदार में नज़र आई हैं, जो सूप बेचते हुए एक घर जाती हैं। वहां उसका हाथ पास पड़े खटिये से लगती है, जिसके बाद उसके घर की मालिकन आकर उसे बुरी तरह से दुत्कार देती है। इससे वह काफी आहत हो जाती है और रोते हुए वहां से चली जाती है । यह बेहद मार्मिक क्षण होता है। दरअसल अक्षरा के यूट्यूब चैनल से रिलीज गाना ‘बड़ा भाग पवले बाड़े’ छठ पूजा से जुड़ी उस चीज को दिखाता है, जिस पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। खुद अक्षरा कहती हैं कि छठ माई की कृपा अपने भक्तों पर हमेशा एक समान होता है, फिर भक्त ही एक दूसरे में फर्क क्यों करते हैं। यह महापर्व आपसी सहयोग का भी प्रतीक है। लेकिन फिर भी छठ में उपयोगी सूप बनाने वाले लोगों के साथ आज भी लोग छुआछूत मान कर उनका अपमान करते हैं। यह सही नहीं, क्योंकि अगर वे अपवित्र होते तो छठ मईया को उनका सूप चढ़ता ही नहीं। गाने में हमने एक ऐसी ही दुखयारी को दिखाया है। आप भी देखिए।आपको बता दें कि अक्षरा की पहचान आज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मनोरंजक के साथ साथ सामाजिक मुद्दे के गाने को रिलीज करने की है। तभी उन्होंने छठ पूजा गीत के जरिये एक बेहद संवेदनशील मसले को लोगों के सामने रखा है। गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी और म्यूजिक घुंघरू जी का है। डायरेक्टर अंजनी कुमार हैं और डीओपी सावन एम प्रजापति हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments