Saturday, September 21, 2024
Homeधरनाभारत के प्रधानमंत्री,बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार के डिप्टी सीएम का पुतला...

भारत के प्रधानमंत्री,बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार के डिप्टी सीएम का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया|

नगर निगम कामगार यूनियन संघ के सफाई कर्मियों ने आउट सोर्ससिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित हड़ताल पर चले गए|  सफाई कर्मियों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर भारत के प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार के डिप्टी सीएम का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया|  बिहार शरीफ नगर निगम के सफाई कर्मियों ने कहा कि हमारी समस्याओं पर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं|  बिहार शरीफ नगर निगम द्वारा सफाई कर्मियों को शोषण एवं दमन किया जा रहा है|  हम लोगों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है|  हर दिन कर्मियों को हटाने की धमकी और आउट सोर्ससिंग से काम कराने को कहा जा रहा है जिसका हम लोग विरोध करते हैं इन्हीं सभी मांगों को लेकर आज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हम लोग हैं| बिहार शरीफ नगर निगम का कामगार यूनियन संघ ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक हम झुकने वाले नहीं हैं पूर्व में भी कई बार वार्ता के आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करा दिया गया था परंतु इस बार हम उनकी बातों में नहीं आने वाले हैं|

भारत के प्रधानमंत्री,बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार के डिप्टी सीएम का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया|  भारत के प्रधानमंत्री,बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार के डिप्टी सीएम का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया|

हमारी 7 सूत्री मांगों में प्रथम –  आउट सोर्ससिंग को बंद करें| दूसरा –  7 सितंबर 2021 को राज्य स्तरीय हड़ताल के दौरान सफाई कर्मी पर किए गए फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए | तीसरा –  हटाए गए कर्मियों को काम पर रखने एवं कर्मियों का बकाया वेतन भुगतान करने तथा दो पाली में एक ही कर्मी से काम लेना बंद करने की कृपा की जाए| चौथा –  15 दिनों का करोना प्रोत्साहन बकाया राशि वर्दी एवं श्रम संसाधन विभाग द्वारा अधिसूचित महंगाई भत्ता अक्टूबर माह 2021 से जोड़कर वेतन भुगतान किया जाए| पाचवाँ – कर्मियों की भर्ती प्रोन्नति एवं स्थानांतरण में समान मापदंड तथा पारदर्शिता अपनाया जाए|  छठा –  सफाई कर्मियों को कार्य एवं सुरक्षा संबंधी समान नियमित उपलब्ध कराई जाए|  सप्तम –  दैनिक कर्मचारियों को भी नियमित कर्मी की तरह सप्ताहिक एवं अन्य अवकाश तथा महिला कर्मियों को स्वैत्निक मातृत्व अबकाश ईएसआई का लाभ और बॉस आवास की सुविधा दी जाए|

भारत के प्रधानमंत्री,बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार के डिप्टी सीएम का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया|  भारत के प्रधानमंत्री,बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार के डिप्टी सीएम का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया|

इस मौके पर अध्यक्ष विक्की कुमार ने कहा कि अगर समय हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो हम आगे कोई भी बड़ा कदम उठाने को विवश हो जाएंगे इस मौके पर उपाध्यक्ष करण कुमार पंकज महेश दास सागर कुमार किरण देवी मालती देवी मकसूदन शर्मा रुकसाना खातून गुड़िया खातून विशाल डोम सरजू दास सहित दर्जनों सफाई कर्मी मौजूद थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments