Friday, September 20, 2024
Homeक्राइमगांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया।

मंगलवार की सुबह हिलसा थाना क्षेत्र के पेंदापुर गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया। इस घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना के थानाध्यक्ष गुलाम सरवर दलबल के साथ में पेदापुर पहुंचे। इस दौरान शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस को गोलीमार कर हत्या की गई है व्यक्ति सिर एवं छाती में गोली मारी गई है।

व्यक्ति की पहचान बेन थाना अंतर्गत कौआकोल निवासी मिथिलेश कुमार के 30 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में किया गया है। मृतक की मां निरंजन कुमार एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। इस क्लीनिक में वर्षा नाम की महिला भी काम करती थी इसी महिला का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अक्सर निरंजन कुमार वर्षा को हिलसा छोड़ने और लाने जाता था। इसी को लेकर वर्षा कें प्रेमिका को नागवार गुजरा जिसके कारण निरंजन कुमार की हत्या गोली मारकर कर दिया। मृतक की मां ने हत्या को लेकर वर्षा के ऊपर आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments