Saturday, September 21, 2024
Homeपॉलिटिक्सरेलमंत्री को समस्याओं पत्र के माध्यम से पुन: सौंपते हुए अवगत कराया...

रेलमंत्री को समस्याओं पत्र के माध्यम से पुन: सौंपते हुए अवगत कराया है।

आज मा•रेलमंत्री, भारत सरकार को उक्त सभी समस्याओं को पत्र के माध्यम से पुन: सौंपते हुए अवगत कराया

रेलवे से संबंधित मेरे क्षेत्र की कुछ मांगेः-

(1.) मेमू ट्रेन संख्या-03631 नटेसर से फतुहा वाया इसलामपुर एक ही दोपहर के समय चलती है और यही मेमू ट्रेन संख्या-03632 शाम के समय उधर से आती है। इस गाड़ी संख्या-03631 का औंगारीधाम पर तो रुकना शुरु हो गया है, परन्तु सभी हाल्टों पर नहीं रुकती है। जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। अतः इसे सभी हाल्टों पर रोका जाये।
(2.) इसलामपुर से पटना के लिए मैंने एक जोड़ी अतिरिक्त मेमू ट्रेन चलाने की माँग को कई बार पत्राचार के माध्यम से और मौखिक रूप से उठाया है। मेरा मानना है कि पूर्व की भाँति एक जोड़ी अतिरिक्त मेमू ट्रेन जब तक नहीं चलाई जाती है, तब तक इस रेलखंड के यात्रियों की परेशानी यथावत् बनी रहेगी। अतः इस रूट पर एक जोड़ी अतिरिक्त मेमू ट्रेन दिया जाये।
(3.) रहुई मेरे संसदीय क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है, जिसकी आबादी लगभग चार लाख से अधिक है। रहुई रोड़ हाल्ट को स्टेशन बनाकर इंटरसिटी, एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव करने की माँग विगत कई वर्षों से लगातार की जा रही है। मैंने जनता की इस ज्वलंत माँग को कई बार आपसे पत्राचार के माध्यम से और मौखिक रूप से भी अवगत कराया है। परन्तु रेलवे स्टेशन का दर्जा नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। अतः रहुई रोड़ हाल्ट को रेलवे स्टेशन का दर्जा देते हुए इंटरसिटी, एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव यहाँ पर किया जाये।
(4.) राजगीर से फतुहा वाया बिहार शरीफ, चण्डी, रुखाई, दनियावां होते हुए मेमू ट्रेन चलती है। चंूँकि यह मेमू ट्रेन फतुआ तक ही चलती है, इसलिए इसमें यात्री कम यात्रा करते हैं। अतः जनहित में मेरी माँग है कि इसे पटना या दानापुर तक विस्तारित किया जाये।
(5.) नालंदा जिला में अधिकांश प्लेटफार्मों का लेवल बहुत ही नीचा है। इस लो-लेवल प्लेटफार्माें पर महिलाओं, बुजुर्गों व रोगियों को चढ़ने में काफी परेशानी होती है, जिससे दुर्घटना होती रहती है। अतः जितने भी लो-लेवल रेलवे प्लेटफार्म हैं, उसको ऊंचा करने के साथ ही रोशनी, पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था किया जाये।
(6.) देश के वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे द्वारा पहले किराए में छूट दी गई थी, जिसे बन्द कर दिया गया है। अतः मेरी यह भी माँग है कि पूर्व की भाँति वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा किराये में छूट दिया जाये।
(7.) नालंदा में राजगीर, दनियावां, फतुहा रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ी रामपुर हाल्ट पर तो रूकती है, लेकिन वहाँ टिकट नहीं कटता हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए रामपुर हाल्ट पर टिकट काऊंटर की व्यवस्था किया जाये।
(8.) श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391/92) का ठहराव पावापुरी और सिलाव स्टेशन पर किया जाये, जिसे कोरोनाकाल के कारण बंद कर दिया गया था।
(9.) हावड़ा-राजगीर फास्ट पैसेंजर (53043/44) ट्रेन राजगीर से हावड़ा के लिए चलती थी, किन्तु कोविड के कारण बंद कर दी गई है। इस फास्ट पैसेंजर ट्रेन से बड़ी संख्या में बौद्धिष्ट, जैन समाज के अनुयायी और सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है। श्रावणी मेला में मेरे संसदीय क्षेत्र, नालंदा के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इसी ट्रेन से देवघर दर्शन के लिए जाते हैं। अतः हावड़ा-राजगीर फास्ट पैसेंजर ट्रेन को पुनः चालू किया जाये।
(10.) मेमू ट्रेन (03629/30) दानापुर से तिलैया कोरोनाकाल से पहले सभी हाल्टों पर रुकती थी, परन्तु अभी नहीं रुक रही है। अतः दानापुर से तिलैया मेमू ट्रेन को सभी हाल्टों पर रोका जाये।
(11.) बिहार शरीफ में रेलवे स्टेशन के निकट गुमटी संख्या-34ए स्टेशल और सोहसराय में गुमटी संख्या-30बी स्पेशल में यातायात का बहुत ही अधिक दबाव है। अतः इन दोनों स्थानों पर रोड़ ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाये।
(12.) बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी टूटी हुई है, जिससे पानी का रिसाव होता रहता है। पानी की टंकी टूटी होने के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। अतः बिहार शरीफ रेलवे पर ठण्डे पानी की व्यवस्था किया जाये।
(13.) गाड़ी संख्या-03250/03249 पलामू इंटरसिटी राजगीर से पटना के लिए चलती है। यही ट्रेन संख्या-13348/13347 पलामू एक्सप्रेस बनकर पटना से बरकाकाना जाती है। अतः गाड़ी संख्या-03250/03249 पलामू इंटरसिटी का ठहराव बेना रेलवे स्टेशन पर किया जाये।
(14.) गाड़ी संख्या-03621/03622 और 03623/03624 राजगी से बख्तियारपुर के मध्य चलती है, जो कि सभी हाल्टों पर नहीं रुकती है। अतः इन दोनों गोड़ियों का ठहराव सभी हाल्टों पर किया जाये।
(15.) नालंदा में खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास बौरी सराय के निकट बने अण्डरपास में पानी जमा होता है। इस सड़क पर यातायात का बहुत अधिक दबाव है। अण्डरपास की ऊंचाई कम होने के कारण बसें, बड़े वाहन और किसानों के कृषि-यंत्र इससे नहीं गुजर पाते हैं। यह सड़क बौरी सराय, डीह, सूढ़ी, मीना बाजार, बेगमपुर, भुई बाजार होते हुए सिलाव तक आती है जो कि राजगीर से बिहार शरीफ आने वाले एनएच में मिलती है। लगभग 35 किमी. लम्बी यह सड़क क्षेत्रवासियों के आने-जाने का मुख्य मार्ग और रास्ता है। ऐसी परिस्थिति में इस अण्डरपास के स्थान पर यहाँ रेलवे फाटक/ओवर-ब्रिज का निर्माण यथाशीघ्र कराया जाये।
(16.) नालंदा में हरनौत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री विश्राम गृह का निर्माण कराया जाये।
(17.) नालंदा में हरनौत रेल कोच कारखाना में केवल मरम्मत का ही कार्य हो रहा है, जबकि इस रेल कोच कारखाना में नया निर्माण भी किए जाने की घोषणा की गई थी। परन्तु अभी तक इस विषय में कोई कार्यवाई नहीं की गई है। अतः मेरी मांग होगी कि हरनौत रेल कोच कारखाना में नया निर्माण कार्य चालू कराया जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments