Saturday, September 21, 2024
Homeउद्घाटन जिला पदाधिकारी नालंदा योगेन्द्र सिंह द्वारा हरनौत प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र...

 जिला पदाधिकारी नालंदा योगेन्द्र सिंह द्वारा हरनौत प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र में नव स्थापित पराली प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन किया गया।

जिला पदाधिकारी नालंदा योगेन्द्र सिंह द्वारा हरनौत प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र में नव स्थापित पराली प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन किया गया। बताते चलें की पराली के खेत में जलाने की घटना को रोकने तथा पराली को खाद में परिणत कर पुनः खेतों में प्रयुक्त करने के लिए हरनौत में पराली प्रबंधन संयंत्र लगाया गया है। इस संयंत्र में एक बार में 16 क्विंटल पराली डाली जाती है।भट्ठीनुमा इस संयंत्र में कम ऑक्सीजन में पराली को जलाकर नाइट्रोजन युक्त खाद तैयार किया जाता है।16 क्विंटल पराली से लगभग 10 क्विंटल खाद प्राप्त होता है। बताते चलें कि 20 क्विंटल ऐसे खाद को एक एकड़ खेत में डाला जा सकता है। संयंत्र के उद्घाटन के समय अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरी श्री कुमार अनुराग,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक तथा सहायक निदेशक हार्टिकल्चर भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments