Saturday, September 21, 2024
Homeब्रेकिंग न्यूज़अखिल भारतीय पासी समाज की बैठक राजगीर के संगत पर की गई।

अखिल भारतीय पासी समाज की बैठक राजगीर के संगत पर की गई।

नालंदा जिला के राजगीर में संगत पर अखिल भारतीय पासी समाज की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोहर कुमार चौधरी ने की। बैठक में गिरियक में कार्तिक पूर्णिमा के दिन अखिल भारतीय पासी समाज का सम्मेलन होने एवं राजगीर में महाराजा बिजली पासी की जयंती के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकालने पर चर्चा की गई।

अखिल भारतीय पासी समाज की बैठक राजगीर के संगत पर की गई।  बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पासी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि गिरियक में कार्तिक पूर्णिमा के दिन सम्मेलन को सफल किया जाए एवं महाराजा बिजली पासी की जयंती के शुभ अवसर पर राजगीर में शोभा यात्रा निकाली जाए। प्रतिनिधियों ने एक स्वर से कहा कि नालंदा जिले के अलावे दूसरे जिले के लोग भी शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सफल बनावे। बैठक में शहरी फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय बौद्ध महासभा के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामदेव चौधरी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी जिला महासचिव सह भारतीय बौद्ध महासभा के जिला महासचिव रंजीत कुमार चौधरी पत्थरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया अनुज चौधरी उदय चौधरी कन्हैया कुमार भीम चौधरी इंदल चौधरी दिलीप चौधरी बाबूलाल चौधरी राकेश चौधरी पप्पू चौधरी जितेंद्र चौधरीसुरेश चौधरी दिलीप कुमार चौधरी राजेंद्र चौधरी अवधेश चौधरी राजनंदन चौधरी नंदकिशोर चौधरी बिंदेश्वर चौधरी चुन्नू चौधरी छोटे लाल चौधरी भूषण चौधरी प्रमोद चौधरी जय प्रकाश चौधरी इनके अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments