Friday, July 4, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

बिहारशरीफ के हरनौत प्रखंड के पतसिया (लोहरा) गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के तत्वाधान में बौद्ध धम्म के रीति रिवाज से छेका रोका किया गया इस अवसर पर उपस्थित बौद्ध भिखू शीलभद्र(भन्ते) द्वारा सर्वप्रथम बुध्द की प्रतिमा,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं सावित्रीबाई फुले चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाकर लड़का पक्ष (विक्की कुमार)के परिवार एवं लड़की पक्ष (आरती कुमारी) के परिवार को बौद्ध धम्म की दीक्षा दिलाते हुए छेका रोका का कार्यक्रम संपन्न किए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी ने वर (लड़का) को शुुभ मंगलमय का आशीर्वाद देने का काम किए और जीवन में सुखमय के लिए महात्मा गौतम बुद्ध से कामना किए और इसी तरह आगे भी विवाह, छेका,तिलक का कार्यक्रम बौद्ध धम्म की रीति रिवाज से होते रहेगा। इसी तरह हजारों साल से चल रही रूढ़िवाद रीति रिवाज को बदलने का काम होते रहेगा। इस मौके पर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान प्रदेश अध्यक्ष रामदेव चौधरी लड़का के पिता सूर्यदेव पासवान लड़की के पिता जोगिंदर पासवान सौरभ कुमार राजीव रंजन दीपक कुमार नीरज कुमार रोहित कुमार मुकेश कुमार नंदलाल कुमार किरण देवी जुली कुमारी तारा देवी सौरभ राज नीतू देवी एवं लड़का लड़की के परिवार के साथ गांव के लोग उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments