Tuesday, September 17, 2024
Homeधर्मसंत शिरोमणि बाबा धर्मदास की जयंती समारोह मनाई गई।

संत शिरोमणि बाबा धर्मदास की जयंती समारोह मनाई गई।

आज दिनांक 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को बिहारशरीफ प्रखंड के महानन्दपुर ग्राम में संत शिरोमणि बाबा धर्मदास की जयंती समारोह बाबा धर्मदास पूजा समिति के अध्यक्ष अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें नालन्दा जिला के कई लोग उपस्थित हुए। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष माननीय सियाशरण ठाकुर ने बताया कि बाबा धर्मदास जी श्री सदगुरु कबीर साहब के प्रमुख शिष्य थे। उन्होंने बताया कि बाबा धर्मदास का जन्म संवत 1472 अर्थात 1416 ई. माघ पूर्णिमा को बांधवगढ़ में हुआ था। बाबा धर्मदास के बचपन का नाम जुड़ावन था। उनके पिता एक साधारण गृहस्त थे। उनके गुरू का नाम रूपदास था। बाबा धर्मदास ने आध्यात्मिक चेतना के विस्तार के लिये उच्च वर्ग को नहीं, शोषित दलित और पीडि़त सर्वहारा वर्ग को चुना। बाबा धर्मदास ने कबीर पंथ को पंथ के रूप में ठोस चिंतन किया। वे उच्च कोटि के संत और भक्त तो थे ही, उच्च कोटि के योगी और सिद्ध पुरुष भी थे। समारोह के अंत में सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) नालन्दा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, संघ के जिला संयोजक राकेश बिहारी शर्मा, मिथलेश शर्मा, पवन शर्मा, रविरंजन कुमार, लक्ष्मण शर्मा,गोरख ठाकुर, बबली ठाकुर,मंटू शर्मा, राजेश कुमार ठाकुर, डॉ.राकेश शर्मा, समाजसेवी अशोक कुमार, समाजसेवी दीपक कुमार, कुणाल कुमार, अरविंद शर्मा, रत्न शर्मा, परमिंदर शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, आत्मानंद शर्मा, श्रवण शर्मा, सागर शर्मा, अवधेश शर्मा, वार्ड सदस्य मनोरमा देवी, संगीता देवी, शांति देवी, सावित्री देवी, प्रीति कुमारी, प्रतिभा कुमारी,पचनंदन शर्मा, तरुण शर्मा, सतेंदर शर्मा, संजीव शर्मा, कारू शर्मा, पवन शर्मा, किरण देवी, अनिता देवी, सुरेश शर्मा, कंचन देवी सहित अनेक ग्रामीण महिलाएं एवं पुरूषों ने भाग लिया।

संत शिरोमणि बाबा धर्मदास की जयंती समारोह मनाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments