Thursday, July 3, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

रहुई प्रखंड के सोनसा गांव के ग्रामीणों के लिए वाकई एक स्वर्णिम दिन होगा क्योंकि 24 जनवरी को इसी गांव में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। जिसमें भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के अलावे बिहार राज्य के कोने-कोने से लोग इस जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। इस जयंती समारोह को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।

वही इस तैयारी में जुटे कार्यकर्ता विपिन यादव ने कहा कि कल बिहार की राजनीति का शुभ दिन है। इस शुभ दिन के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी राजनीतिक चर्चा कर हुंकार भरने का काम करेगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक ऑप्शन पूरी तरह से ब्लॉक है। लेकिन हमारे नेता आरसीपी सिंह किसी भी कीमत में जदयू में और ना ही महागठबंधन में जा सकते हैं।

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।

बाकी क्या बचा रहा है इसका अनुमान आप लोग लगा सकते हैं। उन्होंने इशारों इशारों में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के मौके पर नई पार्टी की घोषणा का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से सत्ता पक्ष के लोग काफी घबरा चुके हैं और वह घूम घूम कर लोगों को इस कार्यक्रम में नहीं जाने के लिए दिग्भ्रमित कर रहे हैं ताकि किसी तरफ इस कार्यक्रम को ब्रेक किया जाए सके लेकिन 24 जनवरी को रहुईं प्रखंड की जनता यह बता देगी की जननायक कर्पूरी ठाकुर कितने अनुयायी है। इस मौके पर आयोजनकर्ता विनोद मुखिया डॉ विपिन कुमार यादव,इलाका कुमार,अजय यादव,प्रवीण चंद्रवंशी भगीरथ कुशवाहा,बिट्टू कुमार,अशोक मुखिया श्रवण कुमार पंडीजी के अलावे कई ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments