Saturday, September 21, 2024
Homeअभियाननोनिया विगहा में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

नोनिया विगहा में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

नूरसराय:- नालंदा जिला नूरसराय प्रखंड बाराखुर्द पंचायत के नोनिया विगहा में 75 वाॅ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। वार्ड सदस्य रीना कुमारी द्वारा झंडा तोलन किया गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर दिलीप कुमार चौहान ने की। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत के आजादी के बाद संविधान बनाने का सात सदस्य कमेटी का गठन किया गया था।नोनिया विगहा में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इन 7 सदस्यों को ही जिम्मेवारी दी गई थी कि भारत का संविधान बनाए और बनाया भी।लेकिन सात में छः लोग अपनी जिम्मेवार को नहीं समझे,किसी को पेट में दर्द हुआ, तो कोई बिदेश चला गया। जिसे संविधान बनाने का भार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर आ गया।इसलिए इसका श्रेय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को विशेष रूप से दिया जाता है, क्योंकि ये नहीं रहते तो भारत का संविधान बनाने में अड़चने आती। इन्होंने 122 देश का संविधान पढ़कर भारत का संविधान बनाए हैं,जो विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान के रूप में माने जाते हैं।

नोनिया विगहा में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

भारत का संविधान दो वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। जो आज के दिन ही 26 जनवरी 1950 को पूरे भारत देश में लागू किया गया और तब से प्रत्येक वर्ष पूरे देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में भारत के लोग बड़े गर्व से मनाते आ रहे हैं और इस मौके पर अपने स्वतंत्रता सेनानी की याद करते हैं जिन्होंने भारत की आजादी में हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए और भारत के स्वतंत्रता दिलाने में हंसते-हंसते अपने जान को निछावर कर दिए और इस मौके पर भारत के लोग अपने महापुरुषों को याद करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने एक स्वर से शपथ लिए की हम अपने संविधान के रक्षा जान देकर करेंगे लेकिन अपने देश में पुनः मनुस्मृति लागू नहीं होने देंगे।

नोनिया विगहा में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम को बसपा के महासचिव उमेश पंडित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) नेता जिला कमेटी सदस्य मकसूदन शर्मा एपवा नेत्री गिरिजा देवी डाॅ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के उपाध्यक्ष गुंजन कुमारी वार्ड सदस्य खुशबू कुमारी सत्येंद्र मिस्त्री सुरेंद्र रविदास संतोष कुमार बबीता कुमारी सुगिया देवी सरपंच दीपक चौधरी सचिव संजय कुमार अधिवक्ता प्रमोद प्रसाद पंच रीना देवी रामवृक्ष सिंह रंजीत मिस्त्री आरती देवी रूबी देवी सुलेखा देवी खुशबू कुमारी बेबी देवी बच्ची देवी सुरेश रविदास उप सरपंच नीतीश पासवान नंदकिशोर प्रसाद अजीत कुमार जयप्रभा देवी आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नोनिया बीघा के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments