Saturday, September 27, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

आम जनता की काफी समय से PDS के अनाजों को लेकर शिकायतें आ रही थी और PDS लीकेज को लेकर भी आपुर्ति के अनुश्रवण समिति के बैठक में भी कई बार चर्चा की गई थी। आज सूचना मिलने पर सुबह हीं अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ के द्वारा औचक निरिक्षण के दौरान इमादपुर के वार्ड 12 में छापेमारी की गयी। जांच के क्रम में एक पिक अप ट्रक में PDS का सरकारी अनाज फेर बदल किया जा रहा था।

PSD डीलर को सरकारी अनाज की हेराफेरी करते अनुमंडल पदाधिकारी ने रंगेहाथ पकड़ा

उस ट्रक से करीब 31 बोरा सरकारी खाद्यान्न मिला। ट्रक ड्राइवर ने स्वीकार किया कि वो एक PDS डीलर मोहम्मद कमरुन्निसा के गोदाम से खाद्यान्न उठा कर अपने मालिक के निदेश पर खूले बाजार में बेचने के लिए कहीं और ले जा रहा था। तत्काल थाना को सूचित कर गाड़ी को जप्त करा दिया गया। और साथ हीं PDS डीलर के गोदाम को सील करते हुए उसके विस्तृत जांच के लिए सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी बिहार शरीफ एवं आपूर्ति निरीक्षक रहुई को निदेश दिए गए। अभी इसकी जांच की कारवाई की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments