Saturday, September 21, 2024
Homeकिड्समध्य विद्यालय राजगीर बाजार में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र -...

मध्य विद्यालय राजगीर बाजार में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र – छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

राजगीर बाजार मध्य विद्यालय में रविवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राजगीर सुरेंद्र कुमार सिन्हा एवँ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवँ छात्र छात्राओं की उपस्थिति में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन मनाया गया।डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवनी पर प्रकाश डालने के साथ शिक्षकों द्वारा गुरु की महत्ता पर विशेष चर्चा की गई।प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के विकास के लिए हमेशा ततपर रहने का आश्वासन दिया गया।पिंकी,स्वीटी,सोनम, शिवानी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवँ कविता पाठ का आयोजन किया गया।

मध्य विद्यालय राजगीर बाजार में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र - छात्राओं को किया गया पुरस्कृत  मध्य विद्यालय राजगीर बाजार में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र - छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

संगीता,पूनम,मुस्कान, आशा,प्रतिज्ञा के द्वारा शिक्षा पर कविता पाठ एवँ भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया।सभी प्रतिभागियों को शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार सिंह,वरीय शिक्षक अनिल पासवान,कुमार रामाधीन,अर्जुन प्रसाद,संजय कुमार, ओमकार मिश्र, स्वीटी कुमारी, रामानंद प्रसाद,संजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments