Saturday, September 21, 2024
Homeकिड्सराजगीर थाना परिसर में सरकार के शराबबंदी अभियान में छात्र छात्राओं ने...

राजगीर थाना परिसर में सरकार के शराबबंदी अभियान में छात्र छात्राओं ने लिया शपथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान को जमीनी स्तर पर सफल करने के लिए अब पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय समाजसेवियों और छात्र छात्राओं ने कमर कस ली है। गुरुवार को राजगीर थाना परिसर में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार, राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार, राजगीर इंस्पेक्टर अरुण कुमार के मौजूदगी में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित समाजसेवियों और छात्र छात्राओं ने शराबबंदी अभियान को सफल बनाने का शपथ लिया। आर डी एच उच्च विद्यालय एवँ अन्य शिक्षण संस्थानों के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने अपने आसपास शराबबंदी को सफल बनाने का शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण को सम्बोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार की शराबबंदी अभियान पुलिस प्रशासन के साथ समाज के सभी वर्गों की जवाबदेही बनती है।इस कोढ़ से आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए सभी को समन्वय बनाकर साथ चलना होगा।शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए छात्र छात्राओं के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।

राजगीर थाना परिसर में सरकार के शराबबंदी अभियान में छात्र छात्राओं ने लिया शपथ  राजगीर थाना परिसर में सरकार के शराबबंदी अभियान में छात्र छात्राओं ने लिया शपथ

राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कहा कि शराबबंदी अभियान को थानाक्षेत्र में वे पूरी तरह सफल बनाएंगे।उन्होंने कहा कि थानाक्षेत्र में लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील की।इस अवसर पर इंस्पेक्टर अरुण कुमार,एस आई जितेंद्र कुमार,विभा कुमारी, शम्भू प्रसाद,समाजसेवी जितेंद्र कुमार, नवलेश कुमार,संजय कुमार,अनमोल वर्मा,उत्तम कुमार के अलावे सैकड़ो की संख्या में विभिन्न शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राएं सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments