Saturday, September 21, 2024
Homeपॉलिटिक्ससद्भावना दिवस पर समाजसेवी दीपक कुमार ने दिया सद्भावना का पैगाम

सद्भावना दिवस पर समाजसेवी दीपक कुमार ने दिया सद्भावना का पैगाम

सद्भावना दिवस के मौके पर आज हरनौत के सद्भावना नगर मे सद्भावना मंच (भारत ) के सौजन्य से सद्भावना संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष 2O अगस्त को सद्भावना दिवस के रुप मे मनाया जाता है।कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रुप मे जाने माने समाजसेवी और सद्भावना मंच (भारत) के संस्थापक दीपक कुमार जी उपस्थित हुये।
अपने सम्बोधन मे समाजसेवी दीपक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और भाईचारा के लिये सद्भावना का प्रचार-प्रसार अति आवश्यक है। दुर्भावना और सद्भावना दो विचार है।मनुष्य यदि दुर्भावना से ग्रसित होता है तो नकारात्मक शक्तिया हाबी हो जाती है।और सद्भावना से प्रेरित होने पर सकारात्मक विचार का उदय होता है । उन्होने विस्तारपूर्वक सद्भावना के महत्व पर बात रखते हुये कहा कि हम सभी को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जीना चाहिये।इसीलिये प्रत्येक मनुष्य को दुर्भावना को त्याग कर सद्भावना को अपनाना चाहिये।युद्घ से मानव का विकास रुक जाता है। दुनिया मे दो विश्व युद्घ के दौरान 6 करोङ लोग मरे। जो काला इतिहास है। हमे भाईचारे को मजबुत कर आपसी सद्भाव मजबुत करना चाहिये। कार्यक्रम का संचालन अभिजित शर्मा ने किया।इस मौके पर कौशल्या देवी ,पंकज कुमार पांडेय और अजीत कुमार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments