Saturday, September 21, 2024
Homeअभियानविरासत बचाओ नमन यात्रा

विरासत बचाओ नमन यात्रा

विरासत बचाओ नमन यात्रा के दूसरे चरण को लेकर आरजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा एक दिवसीय दौरे पर नालंदा जिला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एकंगरसराय में लाल सिंह त्यागी और बिहारशरीफ में गुरु सहाय लाल के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बिहारशरीफ में आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 में जब सीबीआई के द्वारा लालू परिवार के अकूत संपत्तियों की जांच की गई थी उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कहा था कि आरजेडी को लोगों को भ्रष्टाचार के सवाल पर आगे आकर जवाब देना चाहिए यही बातो को कहकर नीतीश कुमार ने 2017 में महागठबंधन से ने नाता तोड़ लिया था। लेकिन 2023 में राजद के साथ नीतीश कुमार की कौन सी डील हो गई

जब फिर से राजद परिवार के ऊपर सीबीआई ईडी की छापामारी हुई और भ्रष्टाचार सीधे तौर पर दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद नीतीश कुमार क्यों चुप्पी साधे हुए हैं। मुस्कुराते हुए मीडिया के सवालों को क्यों टाल रहे हैं। इसका मतलब बंधन में पाक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments