Wednesday, September 18, 2024
Homeअभियाननालंदा कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया

नालंदा कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया

नालंदा कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन सांसद कौशलेंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित किया

कलरव 2024 के दूसरे दिन नालंदा कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में चारों ओर हरे कपड़ों में शिक्षक, छात्र और कर्मचारी मानों श्रावण मास में हरियाली फैला रहे थे। सावन झुले पर प्राचार्य और उनकी पत्नी ने झूला झूलकर सावन महोत्सव का शुभारंभ किया। सुबह में सबसे पहले फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

नालंदा कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया  नालंदा कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया

जिसमें 60 से अधिक छात्रों ने प्रकृति, कॉलेज परिसर, कलरव फेस्ट एवं रैंडम छायाचित्र थीम पर फोटो खींचा तो बाद में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 70 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी मेहंदी लगाने की प्रतिभा को दिखाया। सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए माननीय सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने छात्रों को कलरव फेस्ट के लिये सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कॉलेज कैंपस में छात्रों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति तो होनी ही चाहिए इसलिए कलरव नाम इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को चरितार्थ कर रहा है। प्राचार्य डॉ राम कृष्ण परमहंस ने सांसद महोदय को कॉलेज के प्रति विशेष स्नेह के लिए आभार जताया एवं कहा कि आने वाले दिनों में भी कॉलेज की सुविधाओं में आपका योगदान बना रहे।

नालंदा कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया  नालंदा कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया

सांस्कृतिक परिषद की कन्वेनर डॉ मंजु कुमारी ने कहा कि छात्रों में आज गजब का उत्साह दिखा एवं सावन महोत्सव में सभी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। सांस्कृतिक परिषद के सदस्य डॉ बिनीत लाल ने कहा कि आज का मुख्य आकर्षण सावन झूला था जिसे छात्रों ने पूरे लगन से खुद हीं बनाया एवं संवारा था।

नालंदा कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया  नालंदा कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया

लोकनृत्य प्रतियोगिता में 5 चयनित टीमों ने झिझिया गीत, बिहार गौरव गान, जट जटीन, छठ प्रस्तुति पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गिटार, बांसुरी एवं अन्य वाद्य यंत्र की प्रस्तुति देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक परिषद के सदस्य डॉ रत्नेश अमन, डॉ संगीता कुमारी एवं डॉ प्रीति रानी ने भी छात्रों के प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments