Saturday, July 5, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

नीतीश कुमार के रहते कानून का राज और विकास के एजेंडा से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता  श्रवण कुमार। वेन प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। 1. जनारो पक्की सड़क से तेंदुआ बीघा (लम्बाई 1 किमी प्रा राशि 34 लाख) सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन 2.एल 0447 से विशु बिगहा (प्रा राशि 63 लाख लम्बाई 1.90 किमी )। 3.मिर्जा बिगहा में छठ घाट निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के रहते कानून का राज और विकास के एजेंडा से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता केन्द्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों के शासन में हमें छलने के अलावा कुछ नहीं किया। विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है, लेकिन नहीं मिला। न ही कोई स्पेशल पैकेज हमें मिला। इन 9 वर्षों में बिहार के लिए केन्द्र सरकार ने एक मीटिंग तक नहीं की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केवल बिहार की ही हकमारी नहीं की, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं को भी ठगने का काम किया।

वादे के मुताबिक केन्द्र सरकार को 9 वर्षों में 18 करोड़ नौकरी देनी थी, लेकिन महज 7 लाख लोगों को ही नौकरी मिली। जीएसटी लागू करने से केवल प्रधानमंत्री के चहेते उद्योगपतियों को लाभ मिला, छोटे और मंझोले व्यापारियों का हाथ खाली ही रहा। एमएसपी नहीं बढ़ाए जाने से किसान भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ये सरकार बार-बार वोट बदलती है, इस बार हमलोग वोट के साथ नोट भी बदल देंगे और हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने जिस भाजपा-मुक्त भारत का बीड़ा उठाया है, उसे साकार करके दिखाएंगे। अच्छे बीते 17 साल बिहार बना विकसित उन्नत और खुशहाल।

नीतीश कुमार के ईमान और उनकी साख पर कोई ऊँगली नहीं उठा सकता। नीतीश कुमार ने अपने 17 वर्षों के शासन में बिहार को नई पहचान दी है। हमें सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए उनके कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है और साथ ही भाजपा के फर्जीवाड़े की पोल खोलनी है। हमारी सरकार बोलने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास करती है निरंतर 17 वर्षों से मुख्यमंत्री जी जनसेवक के रूप में जनमानस की सेवा करने में अपना विशेष ध्यान रखते हैं। इस अवसर पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविंद पटेल शैलेंद्र कुमार जितेंद्र सिंह अभय कुमार सिंह सीता राम केवट जितेंद्र सिंह विजय कुमार शैलेंद्र प्रसाद नागमणि प्रसाद शंभू पासवान राजकिशोर प्रसाद दीपक दास रामेश्वर केवट शैलेंद्र पाल उपेंद्र प्रसाद अजीत सिंह मो कलीम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments