राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राजगीर जू सफारी पहुंचे। जू सफारी के निदेशक हेमंत पाटिल ने लालू यादव को बुके देकर स्वागत किया। जू सफारी के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्होंने नमन किया। लालू यादव के आगमन को लेकर राजगीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके बाद वो फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचे। उनके राजगीर पहुंचने की खबर मिलते ही कार्यकर्ता भी मिलने के लिए पहुंच गए। इस दौरान लालू यादव ने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक जगह है। इतिहास को हमलोग याद करने आए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात भी की।
HomeSample Page
Sample Page Title
0
0
RELATED ARTICLES
- Advertisment -