Friday, September 20, 2024
Homeब्रेकिंग न्यूज़108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के निर्माण व व्यवस्था की समीक्षा

108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के निर्माण व व्यवस्था की समीक्षा

हरनौत गायत्री परिवार की ओर से यज्ञ स्थल पर सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में 1 से 4 जून तक आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के निर्माण व व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रतिनिधि हरिहर प्रसाद ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया।
मौके पर उन्होंने बताया कि यज्ञशाला व प्रवचनशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यज्ञशाला व प्रवचन पंडाल व हवन कुंड का निर्माण रविन्द्र कुमार वर्मा, अमरजीत प्रसाद व मिथलेश कुमार विद्यार्थी की देखरेख व दिशा निर्देश में किया जा रहा है। भीषण गर्मी के वावजूद निभा देवी, कलावती देवी, बिंदू देवी, कृष्णा देवी, इंदू देवी समेत दर्जनों गायत्री परिजनों द्वारा हवन कुंड का निर्माण युद्ध स्तर पर दिन-रात किया जा रहा है। 30 मई तक सभी कार्य पूर्ण हो जायेगा।
श्री प्रसाद ने बताया कि चार दिनों तक यज्ञ की सुरक्षा व्यवस्था गायत्री परिजन विनायक कुमार संभालेंगे। साथ ही दर्जनों युवाओं को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। यज्ञशाला स्टोर का प्रभार सत्यनारायण प्रसाद को दिया है। यज्ञ में आये आगंतुकों को ठहरने व भोजन की भी व्यवस्था यज्ञ स्थल व आस पास के कई खाली घरों में किया गया। आवास की व्यवस्था देवानंद सिंह और ललन सिंह को दी गई है। यज्ञ की सफलता के लिए प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी डॉ एतवारी पंडित को सौंपी गई है। कार्यक्रम की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट व सोशल मीडिया को देने के लिए वीर अभिमन्यु सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
मौके पर यज्ञ संयोजक अजय कुमार सिंह, डॉ एतवारी पंडित, प्रदीप कुमार, कृष्ण नन्दन प्रसाद, वीर अभिमन्यु सिंह, विनायक कुमार, सत्यनारायण प्रसाद संतोष कुमार, सुनील कुमार,अनूज कुमार, अभिमन्यु कुमार, रंजीत कुमार, रौशन कुमार, सरस्वती देवी, कृष्णा देवी, निभा देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments