Saturday, September 21, 2024
Homeकार्यक्रमरणविजय कुमार पटेल को बाल हित के क्षेत्र में सम्मानजनक कार्य के...

रणविजय कुमार पटेल को बाल हित के क्षेत्र में सम्मानजनक कार्य के लिए सम्मानित

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत में बेहतर कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर रहे हैं। इसी कड़ी में नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के सुढ़ारी पंचायत के मुखिया रणविजय कुमार पटेल को बाल हित के क्षेत्र में सम्मानजनक कार्य करने को लेकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आपको बताते कि सम्मान समारोह का कार्यक्रम सुढ़ारी पंचायत के सोराडीह गांव में आयोजित किया गया। सम्मान कार्यक्रम के मौके पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे जिनका मुखिया रणविजय कुमार पटेल ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। रणविजय कुमार पटेल को बाल हित के क्षेत्र में सम्मानजनक कार्य के लिए सम्मानित

इसके बाद सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर मुखिया रणविजय कुमार पटेल को पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशस्ति पत्र भेंट किया। पंचायती राज का तात्पर्य स्वशासन से है और यह व्यवस्था शासन के विकेंद्रीकरण के तहत की गई है. पंचायती राज संस्था को भारत के सबसे पुराने शासी निकायों में माना जाता है। हर साल सत्ता के विकेंद्रीकरण के ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए के लिए भारत 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments