Saturday, July 5, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

 

प्रशांत किशोर ने गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहां कि आपका लड़का नहीं पढ़ रहा है, आपके घर के लोग बाहर मजदूरी कर रहे हैं। आपके लोग पढ़-लिखकर घर बैठे हुए हैं, और आपको उसकी चिंता ही नहीं है। देखिए लालू जी का लड़का दसवां पास नहीं किया है, तब भी लालू जी को चिंता है कि उनका लड़का मुख्यमंत्री बने, इसमें कोई दिक्कत नहीं है कि लालू जी को अपने लड़के की चिंता है।

दिक्कत इस बात से है कि आपका लड़का 10वां पास कर लिया, BA-MA कर लिया और उसको चपरासी की भी नौकरी नहीं मिल रही है, और आपको कोई चिंता ही नहीं है। उन्होंने जनता से कहा कि आप लोग जाति और धर्म के नशे में खोए हुए हैं। अगर चिंता होती तो वोट उसको देते जो आपके लड़कों की पढ़ाई की व्यवस्था करता। प्रशांत किशोर ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि आप को वोट किस मुद्दे पर देना चाहिए, 5 किलो अनाज पर या बच्चों की पढ़ाई पर?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments