Friday, September 20, 2024
HomeUncategorizedPK का तंज-नीतीश कुमार को पता नहीं कि वो खुद अगले 10...

PK का तंज-नीतीश कुमार को पता नहीं कि वो खुद अगले 10 दिन के बाद कहां खड़े रहेंगे,

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी पर PK का तंज, कहा – नीतीश कुमार को पता नहीं कि वो खुद अगले 10 दिन के बाद कहां खड़े रहेंगे, लोकसभा चुनाव होने दीजिए नीतीश दिखाना शुरू कर देंगे कि उनसे बड़ा बादशाह कोई नहीं

https://youtu.be/Zb1qgJ6HvzE

पटना जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को खुद ही नहीं पता कि वो अभी कहा खड़े हैं और दस दिन के बाद कहां खड़े रहेगें। पिछले सात महीने से आप लोग जब नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार और INDIA गठबंधन का संयोजक बना रहे थे तब ही मैंने कहा था कि नीतीश कुमार भागने वाले हैं, और खिड़की खोल के बैठे हैं भाजपा के लिए। अगर ये नहीं भागेंगे तो इनको पांच सीट से ज़्यादा नहीं मिलेगा। जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आया ये बीजेपी में चले गए। अब भाजपा की मदद से कुछ सीट जीत भी जाएंगे, जीतने के बाद फिर बादशाह बनने लगेंगे कि अब हम से ज़्यादा पॉपुलर नेता कोई नहीं है। सच्चाई यही है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का अंत हो गया है। ये अंतिम दौर चल रहा है। जब तक कुर्सी पर हैं एक महीना, दो महीना, साल भर अगले चुनाव तक हाथ पैर मार कर समीकरण बना लें। अगला जब विधानसभा का चुनाव होगा तो चाहे वो भाजपा के साथ लड़े या महागठबंधन के साथ लड़े या चाहे अकेले लड़ जाए। नीतीश कुमार के दल जदयू को 20 सीट नहीं आएगा। उन्होंने आगे कहा कि चाहे वो भाजपा के साथ रहकर चुनाव लड़े, चाहे मोदी जी आकर उनका प्रचार कर लें तब भी नीतीश जी बीस सीट से ज़्यादा नहीं जीत पाएंगे। मै भाजपा वालों को भी चुनौती देता हूं कि अगर भाजपा के नेतृत्व को दम है तो घोषित करें कि नीतीश कुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे और चुनाव लड़कर दिखा दें विधानसभा का, बीजेपी को भी अपनी औकात दिख जाएगी। नीतीश कुमार को अपने कंधे पर बैठाकर कितने दिन ये लोग बिहार की जनता के आंख में धूल झोकेंगे। पिछली ही बार बिहार की जनता ने 42 पर उतार दिया था इस बार बिहार की जनता नीतीश कुमार को इतना नीचे कर देगी की भाजपा चाहेगी तब भी कुछ नहीं कर सकती है। पीके ने कहा कि मैं फिर से रिपीट कर दे रहा हूं चाहे किसी भी फॉर्मेशन में नीतीश कुमार लड़े 20 सीट नही आएगा विधानसभा में।

PK का तंज-नीतीश कुमार को पता नहीं कि वो खुद अगले 10 दिन के बाद कहां खड़े रहेंगे,

भाजपा को दम नहीं है कि ये घोषित कर दे कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा के साथ लड़े तो या फिर से भाग के आरजेडी के साथ लड़े तो या अकेले लड़े, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को 20 सीट से ज़्यादा नहीं मिलेगा विधानसभा चुनाव में। पीके ने भाजपा पर भी हमला करते हुए कहा कि भाजपा को दम नहीं है कि ये घोषित कर दे कि अगला चुनाव विधानसभा का नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा। अगर भाजपा ये घोषित कर देगी तो हम भी उनके समर्थन में खड़े हो जाएंगे। लेकिन बीजेपी नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव कभी नहीं लड़ेगी क्योंकि उनको भी मालुम है अगर नीतीश कुमार को चेहरा घोषित किया तो बिहार जनता सीधे साफ कर देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments