सेहत केंद्र, नालंदा कॉलेज के द्वारा मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर साइकिल रैली एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। रैली कॉलेज के प्रशासनिक भवन से शुरू होकर विभिन्न मार्ग होते हुए लोगों को जागरूक किया एवं वापस कॉलेज में संपन्न हुआ। साइकिल रैली को प्रारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ राम कृष्ण परमहंस ने कहा कि देश के विकास के लिए जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण पाना अति आवश्यक हो गया है। क्योंकि लगातार जनसंख्या वृद्धि के कारण कई सारी समस्याओं का सामना हमारे देश के नागरिकों को करना पड़ रहा है। इसी उद्देश्य से कॉलेज ने जागरूकता रैली और परिचर्चा का आयोजन किया।
सेहत केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ बिनीत लाल ने जनसंख्या दिवस परिचर्चा पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमारे देश के लिए जनसंख्या वृद्धि एक नई चुनौती बन गई है। भारत विश्व का आज सबसे बड़ा देश बन गया है हमारे यहाँ प्राकृतिक संसाधन तो सीमित है लेकिन बढ़ती जनसंख्या का दवाब झेलने में पर्याप्त प्रतीत नहीं हो रहा है इसलिए सरकार को जनसंख्या नीति पर कड़े से अमल में लाना चाहिए और साथ ही समान नागरिक संहिता को भी लागू करनी चाहिए। सेहत केंद्र के पीयर एडुकेटर अंकित कुमार ने रैली एवं परिचर्चा के बाद सभी भाग लेने वालों को धन्यवाद दिया। रैली और परिचर्चा में कॉलेज के शिक्षक डॉ श्रवण कुमार, डॉ जगमोहन, डॉ संजीत कुमार एवं एनएसएस के कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया।