Saturday, September 21, 2024
Homeकार्यक्रमअंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज मे रोल मॉडल होने पर अंतररास्ट्रीय संगठन...

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज मे रोल मॉडल होने पर अंतररास्ट्रीय संगठन ने किया सम्मानित ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत के महिलाओं पर कार्य करने वाली अंतररास्ट्रीय धर्मार्थ एवं महिला कल्याणकारी संस्था ने बिहार राज्य के विभिन्न जिलों से वैसे निष्ठावान समाजसेवियों व सामाजिक चिंतक,कार्यकर्ता,पत्रकार व अन्य माध्यमों के माध्यम से सेवा कर रहें बुद्धिजीवियों को सोसायटी हैज़ इव ने जी 2 का सम्मान 2023 से सम्मानित किया है,

ये सम्मान, बिहार राज्य के नालंदा निवासी सामाजिक चिंतक,विचारक,विधि छात्र, ख्यातिलब्धय पत्रकार व स्तम्भकार, कुमुद रंजन सिंह एवं नालंदा के पावापुरी के पूरी निवासी श्री रामजन्म प्रसाद सिंह की सुपुत्री समाजिक कार्यकर्ता व हिंदी सेवी सुश्री सरिता सिंह,नालंदा के बहादुर बिगहा निवासी स्वैच्छिक संगठन के जनक स्व अशोक कुमार सिंह की सुपुत्री समाजसेवी जुली सिंह व कल्याणी सिंह के साथ ही नवादा जिले के कौवाकोल निवासी अधिवक्ता व पत्रकार अजित कुमार को भारत सरकार के नीति आयोग से अनुमोदित संस्था द्वारा ये सम्मान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ निधि प्रजापति, प्रबन्ध ट्रस्टी गौरव भटनागर व नीतू मेहता राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व महिला कल्याण के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रदान किया गया हैं।

सम्मान पत्र से सम्मानित होने के बाद नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ,मगध समाज कल्याण प्रतिष्ठान सहित अन्य संगठनों ने सम्मानित हुए कार्यकर्ताओ को हार्दिक बधाई दी हैं व भविष्य में इसी तरह समाजसेवा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments