Saturday, September 21, 2024
Homeकिसानसंयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस पर धरना दिया

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस पर धरना दिया

 

संयुक्त किसान मोर्चा नालंदा के द्वारा अग्निपथ और अग्निवीर कानून के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी नालंदा को ज्ञापन सौंपा धरना की अध्यक्षता भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव राज किशोर प्रसाद ने किया धरना को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अग्निपथ कानून देश के नौजवानों को दफन करने की एक साजिश है उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर पहले से जो सेना में बहाली की मानक स्थापित हुई थी उसी मानक के तहत देश के नौजवानों ने वीर सैनिकों ने देश के सपूतों ने एक से एक बढ़कर युद्ध को जीता और विश्व के इतिहास में अपना नाम रौशन किया लेकिन यह जो कानून है ठेकेदारी प्रथा करके 4 साल नौकरी दे करके फिर उसको हटा देना वैसे तमाम नौजवान और देश के नौजवान जो है आत्महत्या करने को मजबूर होंगे इसलिए हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगा जब तक कि अग्निपथ कानून वापस नहीं लिया जाता धरना को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि हमारी लड़ाई देश के पचासी फीसद की लड़ाई है और यह लड़ाई आर एस एस और बी जे पी के मानक सिद्धांतों के खिलाफ लड़ाई यह हमारी लड़ाई देश के किसानों मजदूरों नौजवानों छात्रों के हितों की रक्षा की लड़ाई है धरना को अन्य लोगों के अलावा रामअवतार प्रसाद सिंह शहनाज हुसैन रामदेव चौधरी अनिल पासवान रंजीत कुमार चौधरी सकलदेव प्रसाद यादव परमेश्वर प्रसाद महेंद्र प्रसाद अनिल क्रांति अधिवक्ता ललन सिंह कुशवाहा शिव कुमार राम आदि दर्जनों किसान नेताओं ने धरना को संबोधित किया इस धरना को संबोधित करते हुए रामदेव चौधरी ने बताया कि अग्निपथ कानून वापस लेने के लिए हम शहीद भी हो सकते हैं लेकिन इसको लागू होने नहीं देंगे धरना में शामिल किसान नेताओं ने जिलाधिकारी के नाम 8 सूत्री मांगों का एक स्मार पत्र जिलाधिकारी को सौंपा प्रतिनिधिमंडल में राज किशोर प्रसाद चंद्रशेखर प्रसाद रामदेव चौधरी महेंद्र प्रसाद अनिल पासवान भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी रंजीत कुमार चौधरी परमेश्वर प्रसाद सकलदेव प्रसाद यादव शामिल थ। इस मौके पर आशुतोष कुमार अधिवक्ता कल्याणी अधिवक्ता उमराव प्रसाद निर्मल नीरज कुमार रामाश्रय यादव एकलव्य कुमार ललन सिंह धर्मपाल जाटव विकास कुमार अनिल कुमार मुरारी कुमार मुन्ना दास रणवीर कुमार इंद्रदेव प्रसाद रामचंद्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments