पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ता से मुलाकात की गौरतलब है कि पूर्व जदयू नेता पप्पू सिंह के पिता बाना सिंह के श्राद्धकर्म में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह किसी कारण बस शिरकत नहीं कर पाए थे, जिसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह रविवार को अपने कार्यकर्ता चप्पू सिंह के घर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा जदयू में अपनी हिस्सेदारी मांगने को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के पास क्या बचा है जो उपेंद्र कुशवाहा अपनी हिस्सेदारी मांग रहे हैं। जब मैं पार्टी में था तो किसी की औकात नहीं कि मुझसे कोई हिस्सेदारी मांग ले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत नहीं है कि मेरे ऊपर किसी तरह का बयान दें। नीतीश कुमार में हिम्मत नहीं है कि हमसे आंख से आंख मिलाकर बात कर सके। उनके पास अब खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बचे हैं और कुछ दिन के बाद यह दोनों लाठी डंडा लेकर कहीं और चले जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा यूज एंड थ्रो के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंतरराष्ट्रीय आईकॉन है। उन्होंने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के द्वारा शराबबंदी के बयान को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा जीतन राम मांझी की बात नीतीश कुमार नहीं मान रहे हैं। उन्हे वापस लौट जाना चाहिए। शराबबंदी के नाम पर नीतीश कुमार ने पूरे बिहार का बंटाधार कर दिया है। नीतीश कुमार जातीय जनगणना का नया एजेंडा छेड़ा है जिसमें सभी को अपनी जात बतानी है और दूसरा एजेंडा है सुरक्षाकर्मियों को सड़क पर उतारकर कर लोगों के मुंह में शराब की जांच करवाना।इस मौके पर डॉ विपिन कुमार यादव कौन सा मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार उर्फ विनोद मुखिया मिथुन कुमार सिंह अजय यादव रणविजय कुमार कलिंदर सिंह मुनीलाल सिंह के अलावे कई लोग मौजूद रहे।
शून्य से शिखर पर पहुंचा है भारतीय मजदूर संघ
भारतीय मजदूर संघ भारत का ऐसा श्रमिक संगठन है, जिसका कार्य शून्य से प्रारंभ हुआ है, लेकिन अपनी स्पष्ट नीति की वजह से आज यह देश ही नहीं, बल्कि विदेश का भी सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। उपर्युक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रवीन्द्र हिमते ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कही। स्थानीय गर्दनीबाग स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री श्री हिमते ने कहा है कि 23 जुलाई, 1955 को स्थापित भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन होने के साथ-साथ देश हित में काम करने वाला प्रथम श्रमिक संगठन है, जिसने श्रमिकों के बीच देश तथा उद्योग के महत्व को दर्शाया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रहित, उद्योगहित और श्रमिक हित, इस तीन सूत्री कार्यों के आधार पर कार्य करने वाला भारतीय मजदूर संघ ने दो बातों को हमेशा प्राथमिकता दिया है। पहला, कार्यकर्ताओं के आचार-विचार और आर्थिक व्यवहार में पारदर्शिता हो, तथा दूसरा श्रमिक का कार्य, श्रमिकों द्वारा और श्रमिकों के लिए किया जाये। इसी सोच के साथ भारतीय मजदूर संघ की नींव रखी गयी थी।
श्री हिमते ने पत्रकारों को बताया कि आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जब दत्तोपंत ठेेगड़ी द्वारा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गयी थी, तब यह शून्य से शुरू हुआ। न तो कोई सदस्य था और न ही संघ का कोई कोष था। मगर, ‘श्रम ही आराधना’ के मूलमंत्र के सहारे आज यह प्रथम क्रमांक पर है। आज चालीस महासंघ और करीब छह हजार यूनियन भारतीय मजदूर संघ से जुड़ा है। सदस्यों की संख्या करीब चार करोड़ है। राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि आगामी सात, आठ एवं नौ अप्रैल, 2023 को ऐतिहासिक पटना की धरती पर भारतीय मजदूर संघ का 20 वां त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन हो रहा है। बिहार की धरती पर यह पहला अधिवेशन है, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से 2500 प्रतिनिधि भाग लेेगे, जिसमें संगठित एवं असंगठित क्षेत्र की महिलाओं की भी भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल, 2023 को पटना सिटी के मंगलतालाब स्थित सिटी स्कूल के प्रांगण में खुला अधिवेशन होगा। खुला अधिवेशन के पूर्व शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। शोभा यात्रा में विभिन्न प्रांतों से आये हुए महिला-पुरुष प्रतिनिधियों के साथ ही बिहार के विभिन्न जिलोेें के श्रमिक हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री श्री हिमते ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में आगामी तीन सालों के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। साथ ही श्रमिक, उद्योग तथा जनमानस के हित मेें प्रस्ताव पारित किया जायेगा। पारित प्रस्ताव की प्रति सरकार को भी भेजी जायेगी। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा ने बताया है कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिक मुद्दे को उठाने के साथ ही सामाजिक कार्यों को करने के लिए कृतसंकल्पित है। कोरोना काल मे बीएमएस ने उल्लेखनीय कार्य किये हैं, जो अपने आप में अद्वितीय है। प्रेस वार्ता के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल, महामंत्री संजय कुमार सिन्हा, पूर्व महामंत्री उमा प्रसाद वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी, वित्त सचिव मनीष कुमार, प्रदेश मंत्री मुरारी प्रसाद, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
भूतपूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 99 वाॅ जयंती मनाई गई।
बिहारशरीफ के मोहल्ला हाजीपुर स्थित किड्स केयर कान्वेंट विद्यालय के प्रांगण में नालंदा जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन जननायक कर्पूरी साहित्य परिषद एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के तत्वधान में भूतपूर्व जननायक मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का पखवारा दिवस समापन के रूप में 99 वाॅ जयंती मनाई गई। संगठन साहित्य के सचिव राजेश ठाकुर ने मंच का संचालन किए। उपाध्यक्ष डॉक्टर गोपाल शरण सिंह ने उद्घाटन किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कपूरी ठाकुर समाजवादी राजनीति के उज्जवल नक्षत्र थे। वो स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी आधुनिक बिहार की राजनीति के जनक के समाजवादी महान समाज सुधारक बिहार को असली आजादी दिलाने वाले प्रखर विचारक सामाजिक न्याय के पुरोधा गरीबों पिछड़ों व अनुसूचित जनजाति के सच्चा नेता भूखे प्यासे की आवाज जुल्म अत्याचार का सफाया करने तथा अपने सपनों को धरती पर उतारने वाले गुजरी के लाल धरतीपुत्र जन नायक कर्पूरी ठाकुर गरीब के घर पैदा हुए थे और गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए आखरी सांस तक लड़ते रहे आज कर्पूरी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है वह सादगी के प्रतीक थे वह जब बिहार के मुख्यमंत्री बने तब भी आम जनों से हमेशा मिलकर उनके समस्याओं को समझ कर उसका समाधान करते थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किए। आज के राजनेताओं को जन नायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है, जिसे आम जनता का समस्या ही न रहे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान प्रदेश अध्यक्ष रामदेव चौधरी, महासचिव बलराम दास, नालंदा जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष विनय कुमार, महेंद्र कुमार विकल महामंत्री जन नायक कर्पूरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष विनोद ठाकुर समाजसेवी सरवन कुमार उमेश प्रसाद उमेश जगनंदन ठाकुर धर्मेंद्र शर्मा उपेंद्र शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी में दो युवक को गोली लग गई
नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के मकनपुर गांव में मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी में दो युवक को गोली लग गई। गौरतलब है कि तियारी पंचायत के मकनपुर गांव में शनिवार को मूर्ति विसर्जन किया जा रहा था और इसी दौरान डीजे पर नर्तकी डांस भी किया जा रहा था। इसी नर्तकी नाच के दौरान शराब के नशे में धुत धर्मदेव महतो का पुत्र ब्रह्मदेव महतो और एतवारी महतो का पुत्र पिंटू कुमार ने गोली चला दी। घटना के संबंध में चाचा ने बताया कि पूर्व से ही इन दोनों के द्वारा हर छोटी सी छोटी बात को लेकर गाली गलौज की घटना को अंजाम दिया जाता था।
इसी विवाद को लेकर गोलीबारी की बात सामने आ रही है। जख्मी के चाचा ने बताया कि आज मूर्ति विसर्जन के दौरान दिलीप कुमार को मारने की नियत से आए थे लेकिन गोलीबारी में इन दोनों युवकों को गोली लग गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस की टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। वही गोलियों की आवाज को सुनकर लोग इधर-उधर भागते हुए दिखे। फिलहाल दोनों युवकों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और वह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं नूरसराय थानाध्यक्ष बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी से पूछताछ कर रहा है।
गोपालगंज में प्रशांत किशोर की जनता से अपील
गोपालगंज में प्रशांत किशोर की जनता से अपील – सिर्फ लालू-नीतीश को वोट करेंगे तो गरीबी और भूखमरी कैसे दूर होगी, जो 5 साल काम नहीं कर रहा उसे झाड़ू मारकर हटाइए
जन सुराज पदयात्रा के 119वें दिन की शुरुआत गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत खालगांव पंचायत के भगवती बाजार चौक स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ रूपी बगही गांव से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा सिमरिया, मगहिया, भगवानपुर, सेमरा होते हुए कुचायकोट प्रखंड के सन उल्ला गोकुल पंचायत में सना उल्ला गोकुल हाईस्कूल मैदान में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची। प्रशांत किशोर के पदयात्रा का गोपालगंज में आज 14वां दिन है। वे जिले में 6 से 7 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जायेंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उनका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 आमसभाओं को संबोधित किया और 2 प्रखंडों के 6 पंचायत के 14 गांवों से गुजरते हुए 18.7 किमी की पदयात्रा तय की।
अमेरिका में नेताओं को बताना पड़ता है कि विकास का ब्लू प्रिंट क्या होगा, यहां लोग झूठे वादे कर जनता को बेवकूफ बनाते हैं: प्रशांत किशोर
जन सुराज पदयात्रा के दौरान पंचदेवरी प्रखंड में एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देश जैसे अमेरिका में नेता को सिर्फ यह नहीं कह सकते कि हम विकास कर देंगे। बल्कि उन्हें जनता को बताना पड़ता है कि विकास कैसे करेंगे और इसके आधार क्या होंगे। आज बिहार में हर नेता कहते हैं कि हम आयेंगे तो 10 लाख नौकरी दे देंगे। आपने देखा होगा कि जब सरकार बन गई तो नौकरी तो दूर लोगों को लाठी-डंडे से मारा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों में से नहीं हूं कि अन्य नेताओं की तरह विकास का सिर्फ वादा करूंगा। मैं जनता के सामने आने वाले दिनों में जन सुराज के तरफ से हर पंचायत के विकास ब्लू प्रिंट जारी करूंगा। बिहार के लोगों को अपनी हर एक समस्या के बारे में जानकारी है। मैं आपको समस्या गिनाने नहीं आया हूं। मैं आपको बताने आया हूं कि अगर आप सजग होकर चलेंगे और सोच-विचार कर सही लोगों को चुनेंगे तो बिहार का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता।
सिर्फ लालू-नीतीश को वोट करेंगे तो गरीबी और भूखमरी कैसे दूर होगी, जो 5 साल काम नहीं कर रहा उसे झाड़ू मारकर हटाइए: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए इंदरपट्टी गांव के लोगों से कहा कि आज आप जात और धर्म के नाम पर बंधुआ मजदूर बनते जा रहे हैं। विकास के लिए आज बिहार में वोट कौन करता है? आज हम विकास के बारे में बात करते हैं, इसपर बैठकर चर्चा भी करते हैं, लेकिन जब वोट करने की बारी आती है तो हम सब कुछ छोड़ कर अपने जात-धर्म के नेता को वोट कर आ जाते हैं। आज हमने बिहार में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। आप जब वोट करते हैं तो यह ध्यान में रखकर वोट कीजिए कि 5 साल में किसी नेता ने अगर काम नहीं किया तो उसको वोट नहीं देंगे। जिस दिन नेताओं के अंदर हार का डर बैठ गया उस दिन आप देखेंगे कि नेता काम करना शुरू कर देंगे। अगर कोई नेता-मंत्री आपके लिए 5 साल में काम नहीं करता है तो उसे झाड़ू मार कर सत्ता से बाहर कर दीजिए। 32 वर्ष में आपने जात-धर्म के नाम पर लोकतंत्र को राजतंत्र बना दिया है। सिर्फ लालू-नीतीश को वोट करते आ रहे हैं तो बिहार में गरीबी और भूखमरी कैसे दूर होगी।
कर्पूरी ठाकुर समाजवादी राजनीति के उज्जवल नक्षत्र थे : राकेश बिहारी
बिहारशरीफ भैसासुर मोहल्ले के पालिका बाजार में शिव मंदिर समुदायिक भवन के सभागार में शनिवार की देरशाम अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन नालंदा के तत्वावधान में बिहार के बारहवें और सत्रहवें मुख्यमंत्री समाजवादी नेता, महान समाज सुधारक, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन नालंदा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने किया।
जयंती समारोह का शुभारम्भ अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के जिला संयोजक राकेश बिहारी शर्मा, अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा एवं उपस्थित सदस्यों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
समारोह में संघ के संयोजक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा है कि 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिन है। युगों-युगों से उंच-नीच व्यवस्था में शिक्षा से वंचित समाज में जन्मे कर्पूरी ठाकुर का यह जन्मदिन वास्तविक नही है, जैसाकि वो अपने कार्यकर्ताओं से बोला करते थे।
कर्पूरी ठाकुर जी स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, आधुनिक बिहार की राजनीति के चाणक्य, बिहार में असली आजादी दिलाने वाले प्रखर विचारक, समाजिक न्याय के पुरोधा, गरीबों, पिछड़ों व दलितों के सच्चा नेता, भूखे-प्यासे, वेआवाज के आवाज, जुल्म अत्याचार का सफाया करने और अपने सपनों को धरती पर उतारने वाले गुदड़ी के लाल, धरतीपुत्र जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब के घर पैदा हुए और गरीबों के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिए आखरी साँस तक लड़ते रहे। आज कर्पूरी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
वे सादगी के प्रतीक थे। वो जब बिहार के मुखिया बने तब भी आमजनों से हमेशा मिलकर उनके समस्याओं को जानकर उसका समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर समाजवादी राजनीति के उज्जवल नक्षत्र थे। कर्पूरी ठाकुर अपनें सिद्धांतों से समझौता करने को तैयार कभी नहीं होते थे। अगर हमारे देश के हर राजनेताओं का सोच जननायक कर्पूरी जी के जैसा हो जाय तो कभी भी आम जनता को तकलीफ होगी ही नहीं।
अखिल भारतीय नाई संघ के पूर्व उपाध्यक्ष तलेवर शर्मा ने समारोह में भारत सरकार से स्व कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने एवं नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने तथा उन्होंने बिहार सरकार से बिहारशरीफ के कर्पूरी भवन के प्रांगण में कर्पूरी जी की आदम कद प्रतिमा लगाने की मांग की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी आज भी युवा पीढ़ी एवं वर्तमान राजनीतिज्ञों व समाजसेवियों के लिए प्रेरणादायक हैं। इनकी सादगी, ईमानदारी और राजनीतिक पवित्रता का उदाहरण आज भी दिया जाता है। गुदड़ी के लाल महान कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर का नाम गरीब व गरीबी को नजदीक से देखा। उनका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों से अंकित है। सही मायने में कर्पूरी जी महान समाजवादी नेता थे।
नाई समाज के समर्पित कर्मयोगी सदस्य रणजीत कुमार शर्मा ने कहा कि श्री ठाकुर के विचारों को आत्मसात करने की आज के दौर में बहुत जरूरी है ताकि देश की तरक्की को पंख लगे।
नाई समाज के अभिभावक रामाश्रय शर्मा ने कर्पूरी जी के विचार और सिद्धांत पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके मार्ग पर चल कर ही वंचित समाज का विकास संभव है। कर्पूरी जी सामाजिक न्याय का मसीहा थे।
जिला विधि सलाहकार सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं न्याय के साथ विकास करने वालों में कर्पूरी जी का नाम श्रधा से लिया जाता है।
इस दौरान संघ के सचिव जनार्दन ठाकुर, धीरज कुमार, जिला कार्यकारणी विक्रम कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, समाजसेवी सरदार वीर सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, बालगोविंद शर्मा, रमेशर शर्मा, महादेव ठाकुर, मीरा देवी, महासचिव बबलू भैया, वरीय महासचिव परमेन्द्र शर्मा, राजगीर प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र शर्मा, रहुई प्रखंड मृत्युंजय शर्मा, विक्रम कुमार, भीम ठाकुर, ढुलढुल शर्मा, मुन्ना शर्मा, भाषों ठाकुर, टुन्ना शर्मा, पिन्टू कुमार, प्रमोद कुमार, रामप्रवेश ठाकुर, अशोक कुमार सहित जिले के सैकड़ो लोग मौजूद थे।
ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किया धर्म प्रकाश रुद्र को सम्मानित
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के बिहार झारखंड राज्य प्रभारी धर्म प्रकाश रुद्र को ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। बताते चलें कि नालन्दा के हिलसा भगवानपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान के द्वारा ब्रह्मा भोग का आयोजन किया गया इस मौके पर बीके अर्चना दीदी ने ब्रह्मा बाबा के विषय में लोगों को जानकारी देते हुए मेडिटेशन करवाया तथा हम अपने आप को कैसे पहचाने इसके विषय में चर्चा करते हुए परिवर्तन की परिभाषा वर्णन किया।
साथ ही इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आये ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के बिहार झारखंड प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार धर्म प्रकाश रूद्र को बीके अर्चना कुमारी ने तिलक लगाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कई मार्गदर्शन वाले सामग्री संस्था के लोगों द्वारा श्री रुद्र को प्रदान की गई ।
इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज की संचालिका बीके अर्चना ने कहा कि
ब्रह्मा कुमारिज का मुख्य उदेश्य राजयोग एवं आद्यात्मिक ज्ञान के आधार पर शांति स्थापित करना है । ब्रह्मा कुमारिज राजयोग (medition) एवं आध्यात्मिक ज्ञान से सिखाती हैं स्वस्थ जीवन जीने कला ,तनावमुक्त जीवन,मानसिक शांति ,ख़ुशनुमा जीवन , मूल शिक्षण एवं चरित्र निर्माण ,सम्पूर्ण व्यक्तिव विकास ,सकारात्मक चिंतन की कला ,संबंधो में मधुरता, स्व प्रंबधन एवं स्व सशक्तिकरण सिखाती है ..
साथ ही उन्होंने एक युवा का भी जिक्र किया जो जीवन से हार कर डिप्रेशन का शिकार हुआ और अपने जीवन लीला को समाप्त करने के लिए आत्महत्या जैसे कदम उठाने की सोच रहा था उसने पत्र लिखकर इसकी सूचना अपने घरवालों को दी वह मर जाएगा यह सोचकर उसके घर वाले भी बहुत ज्यादा चिंतित हुए और इसी बीच यह खबर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके अर्चना और उनके साथ काम कर रहे लोगों तक पहुँची
वो बताती हैं –
अचानक जब सभी लोग उनके घर पहुँके, ब्रह्मा कुमारिज के लोगों से मिला उस युवा को मार्गदर्शन मिला फिर वह डिप्रेशन मुक्त हुआ और वह फिर से खुशहाल जीवन जी रहा है
सुसाइड करने की कोशिश में यह था कारण –
उन्होंने जीवन का उदेश्य रखा था किसी उच्च पद पर जाना और अधिक सुख सुविधाओं की कामना ,तो आज की कॉम्पटीशन
क्षेत्र में नहीं मिली सफलता तो चले गए डिप्रेशन में
ऐसे ही कई लोगों ने अपने अपने जीवन में हुए बदलाव के बारे में लोगों के बीच इस कार्यक्रम में साझा किया।
इस मौके पर बीके शशी,बिके पिंटू,बिके रॉकी सहित कई गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
नालन्दा जिला में यादव छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है।
बिहारशरीफ। नालन्दा जिला में यादव छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें जिले के यादव समाज बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। छात्रावास निर्माण हेतु युवा नेता एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रणविजय सिंह यादव ने 51 हजार का सहयोग किया।
उन्होने इस छात्रावास के निर्माण हेतु सभी से सहयोग की अपील कीI छात्रावास में समाज के गरीब लोगों को मुक्त में रहकर पढ़ाई करने की व्यवस्था की जायेगी।
भारतीय डाक विभाग चला रहा एक दिन में एक करोड़ खाता अभियान।।
भारतीय डाक विभाग चला रहा है एक दिन में एक करोड़ खाता खोलने का अभियान। उक्त जानकारी नालंदा के डाक अधीक्षक श्री मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि एक दिन में एक करोड़ खाता खोलने का अभियान पूरे भारत में डाक विभाग चला रहा है जिसमे दिनांक 28 से लेकर 30 तारीख तक पूरे भारत में एक करोड़ खाता डाकघर के माध्यम से खोला जाएगा।
इस अभियान के तहत हर तरह के खाते खोले जायेंगे जिसमे बचत खाता, आवर्ती खाता, फिक्स डिपॉजिट,सुकन्या समृद्धि खाता, पीपीएफ़ खाता, एम आई एस खाता सहित किसान विकास पत्र एनएससी खाते शामिल है। इसको लेकर नालंदा मंडल ने भी ग्रामीण डाकघर तक के सभी शाखा डाकपाल को निर्देश जारी किया जा चुका है।
इस अभियान में देश के प्रत्येक नागरिक को डाकघर से जोड़ने की पहल की जाएगी। साथ ही श्री पांडेय ने लोगो से अपील की हैं की वे अधिक अधिक अपने एवम अपने मित्रो को डाकघर की इस पहल से जोड़ने का काम करे ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ प्रत्येक नागरिक को प्राप्त हो सके।।।
राघोपुर में तेजस्वी के विरोध पर प्रशांत किशोर का तंज, कहा – सुरक्षा के बाद भी हो रहा विरोध
जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड में एक आमसभा के दौरान तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता जिसे बटन दबाकर नेता बना रही है, वह उनसे पूछने नहीं आ रहा है कि आप किस दुर्दशा में रह रहे हैं। गलती से नेता आ भी गया, तो इतनी सुरक्षा और बड़े स्टेज पर बैठेगा कि जनता से उसकी भेंट ही नहीं हो पाती है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए प्रशांत ने कहा राघोपुर में तेजस्वी यादव की गाड़ी के नीचे कल एक आदमी लेट गया। तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में 30 साल से एक गांव में सड़क ही नहीं बनी है, जबकि वह खुद ही पथ निर्माण मंत्री हैं और उनके अपने क्षेत्र की यह दशा है।