नालंदा में जन सुराज उद्घोष यात्रा की शुरुआत-चार दिवसीय अभियान के तहत हर प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद*
बिहारशरीफ। जन सुराज पार्टी ने आज नालंदा में जन सुराज उद्घोष यात्रा का शुभारंभ किया। इस चार दिवसीय यात्रा का उद्देश्य जिले के हर प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद स्थापित करना और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। नालंदा स्थित बिहार शरीफ में जन सुराज पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेता वीरमणि यादव ने यात्रा की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे और उन्हें जन सुराज की नीतियों और उद्देश्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस यात्रा का मुख्य मकसद आम जनता को जागरूक करना है ताकि वे सही मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष: वीरमणि यादव, जिला प्रभारी: इंद्रदेव कुशवाहा, जिला महासचिव: दुर्गा प्रसाद, महिला अध्यक्ष: पूनम सिंह ,जिला संरक्षक: अरविंद कुमार उर्फ बिंदा प्रसाद ,बिहार शरीफ अनुमंडल अध्यक्ष: मिथिलेश ,कार्यालय प्रभारी जी सहित सैकड़ों जनसुराजी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।इस यात्रा का उद्देश्य जन सुराज की विचारधारा को बिहार के हर घर तक पहुँचाना और राजनीतिक व सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को जन सुराज से जोड़कर पार्टी का विस्तार करना है। चार दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान पार्टी प्रतिनिधि विभिन्न इलाकों में जनसभाओं और संवाद सत्रों का आयोजन करेंगे, जिससे स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में काम किया जा सके।
बिहारशरीफ: बिहार दिवस के अवसर श्रम कल्याण मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों स्टॉल विकास के पथ पर अग्रसर बिहार की झलक प्रदर्शित कर रहे थे। इन्हीं स्टॉल के बीच जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र(डीआरसीसी) नालंदा का स्टॉल खासकर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। कार्यक्रम देखने आए युवाओं को डीआरसीसी द्वारा संचालित हो रहे तीनों योजनाओं की जानकारी दिया गया एवं लाभ लेने से संबंधित योजनाओं के लिए दस्तावेज लेकर डीआरसीसी में आने के लिए बताया गया।
योजना से संबंधित जानकारी एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने के लीए दो पाली में कर्मी नियुक्त किए गए थे। सुबह की पाली में सहायक प्रबंधक रानी सिन्हा, एसडब्लूओ राजकिशोर कुमार, प्रशांत कुमार एवं अनिल जोशी युवाओं को जानकारी दे रहे थे वहीं शाम के पाली में सहायक प्रबंधक दीपाली, एसडब्लूओ चंद्रकांत कुमार एवं अंजीत कुमार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीपाली ने बताया कि भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। इसमें डीआरसीसी भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। युवाओं की तरक्की ही सरकार का लक्ष्य है और इसके लिए हम सभी डीआरसीसी कर्मी पूरे जोश से कृतसंकल्पित हैं। जय बिहार!
आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं- मोनी कुमारी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ
(जीपीएसवीएस) के तत्वावधान में नालंदा जिले के चेरो ग्राम में आकाश कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
इस मौके पर पर्यावरण स्वास्थ्य सहेली मोनी कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, विनोबा एवं जेपी जैसे महान महापुरुषों को अपना आदर्श मानती है ।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं ने अपने संघर्ष की बदौलत काफी तरक्की किया है।
आज किसी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं है ।आज महिलाएं ट्रेन से लेकर प्लेन तक का परिचालन कर रही है।
लेकिन आज भी महिलाएं हर जगह शोषण का शिकार है। महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी ।उन्होंने विस्तार पूर्वक महिला सशक्तिकरण हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य,आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला।इस मौके पर कलस्टर कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार ने महिला सशक्तिकरण हेतु नारी शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है।
इस मौके पर रीमा देवी , खुशबू देवी ,मनीता देवी, कविता देवी, किरण देवी ,सविता देवी ,प्रतिमा देवी ,फूलों देवी , विभा देवी, सुलेखा देवी, सहित दर्जनों की संख्या में महिला उपस्थित थी।
ज्ञात हो कि जीपीएसवीएस संस्था के द्वारा प्रख्यात पर्यावरणविद् रमेश कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मिजेरीयर जर्मनी के सौजन्य से बिहार के 100 गांव में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में नालंदा जिले के चेरो एवं डीहरी पंचायत के 10 गांवों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है ।नालंदा के सभी 10 गांवों में नींबू , गुड़मार,इलायची,पपीता , आम ,अमरूद ,कटहल कल्पनाथ,जामुन,सेव आदि के अलावे औषधीय एवं फलदार पौधे बांटे गए है और पोषण वाटिका विक
बिहार दिवस को लेकर मध्य विद्यालय मई में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
हिलसा ( नालंदा ) बिहार दिवस जैसे जैसे नज़दीक आ रहा है सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने का सिलसिला शुरू हो चुका है . स्कूली बच्चे ख़ासे उत्साहित नज़र आ रहे हैं तथा गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं . बीते दिवस मध्य विद्यालय मई के प्रांगण में बिहार दिवस को लेकर पेंटिंग, रंगोली एवं फ़ैशन शो का आयोजन किया गया जिसका संचालन जाने माने समाजसेवी शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने किया . कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव एवं एचएम कुमार पंकज ने संयुक्त रूप से किया . इस मौक़े पर डा. मानव एवं कुमार पंकज ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ साथ इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेने से मस्तिष्क का सर्वांगीण विकास होता है . बिहार सरकार द्वारा ऐसा आयोजन इसलिए हो रहा है ताकि बच्चे खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रचनात्मक गतिविधियों में रुचि ले सकें . इस दौरान शिक्षक सह समाजसेवी अजीत कुमार सिंह ने अपने अनूठे उद्बोधन से बच्चों में जागृति पैदा करने का कार्य किया तथा गायन के माध्यम से भी जोश बढ़ाने में लगे रहे . कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बच्चों की प्रतिभा की परख की गई तथा चयनित छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया .
नालंदा कॉलेज के डॉ बिनीत लाल को मिला भारत सरकार का प्रोजेक्ट
पंचायती राज में महिला नेतृत्व पर करेंगे शोध
नालंदा कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ बिनीत लाल को भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय की एजेंसी भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के द्वारा प्रोजेक्ट प्रदान किया गया है। “महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी एवं नेतृत्व: बिहार, झारखंड एवं मध्य प्रदेश के पंचायती राज संस्थाओं का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर शोध परियोजना के लिए भारत सरकार के द्वारा 8 लाख रू आवंटित किया गया है। परियोजना निदेशक के रूप में चयनित डॉ बिनीत लाल ने इसपर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नालंदा कॉलेज के शिक्षक के रूप में भारत सरकार का प्रोजेक्ट मिलना गर्व की बात है। इस शोध परियोजना के माध्यम से बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जहां पंचायतों में 50 फ़ीसदी महिलाओं के लिए आरक्षण है वहाँ पर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी एवं नेतृत्व से किस स्तर पर बदलाव हुए हैं उसका अध्ययन करना है। सामाजिक और आर्थिक चुनौतियाँ, शिक्षा और जागरूकता, पारंपरिक रूढ़िवादी सोच एवं अन्य चुनौतियों को किस तरह से समाधान किया जा सकता है इस शोध परियोजना में विभिन्न स्थानों पर सर्वे करके सुझाव दिये जाएँगे जिससे भारत सरकार को अपनी नीतियों को बनाने में सहायता मिल सके। इस कार्य के लिए फील्ड इन्वेस्टिगेटर, रिसर्च असिस्टेंट आदि पदों पर कुछ लोगों को रखा भी जा सकता है। डॉ लाल ने कहा कि कॉलेज के नैक रैंकिंग में भी इससे काफ़ी सहायता मिलेगी। सह परियोजना निदेशक के रूप में विवेकानंद कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पिंकी मौर्या के रूप में डॉ लाल के साथ काम करेंगी।
डॉ बिनीत लाल देश के प्रतिष्ठित संस्थान जेएनयू से पीएचडी हैं एवं नालंदा कॉलेज में 5 साल से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इससे पूर्व दिल्ली विश्वविद्यालय में भी इन्होंने अध्यापन किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम कृष्ण परमहंस, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो एनके झा, डीएसडब्ल्यू प्रो राजीव रंजन ने इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मंजु कुमारी, सचिव डॉ रत्नेश अमन, डॉ भावना, डॉ श्रवण कुमार, डॉ प्रीति रानी, डॉ शाहिदूर रहमान, अनिर्बन चटर्जी, डॉ शशांक शेखर झा सहित सभी शिक्षकों ने बधाई दी।
इस वर्ष श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति शताब्दी वर्ष 100 वां भव्य पूजा करेंगी
रांची : श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति का शताब्दी वर्ष 100 वां वर्षगाठ का एक बैठक में श्री चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रखी गई जिसका वर्त्तमान अध्यक्ष श्री शंकर दुबे जी ने अध्यक्षता किया उसके बाद अध्यक्ष श्री शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक के द्वारा नई कमेटी का विस्तार किया गया।एवं मुख्य संरक्षकों से विचार विमर्श करके नए पदाधिकारी चयन किया गया है। इसमें शहर के गणाम वेकिताओं कों जगह दी जा रही है एवं अध्यक्ष,मंत्री ने कहां आप तन मन धन से संस्था के कार्य में हाथ बताये।
कमेटी का विस्तार इस तरह हैः-
मुख्य संरक्षक : श्री किशोर साहु,श्री सी. पी सिंह जी,श्री रमेश सिंह, श्री राज कुमार गुप्ता,श्री उदय साहू
और भी लोगो कों कमेटी में जोड़ा जाएगा जो अथिति एवं विशेष अथिति में बुलाया जाएगा जो इस प्रकार है :-
संजय सेठ, महुआ मांझी,सुबोध कांत सहाय,संजीव विजयवर्गीय,जय सिंह यादव, कुणाल आजमानी, दीपक ओझा, राहुल अग्रवाल, सुरेश साहू,विनय सरवगी, वरुण साहू (मून), बलराम सिंह, अलोक दुबे, आदित्य विकर्म जेसवाल, शेखर गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता एवं और भी शहर के गणमान्य लोग कों अथिति में विशेष अथिति में आमत्रंण किया जाएगा।
2026 मे लगने बाले अधिमास मलमास मेला को तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।
राजगीर – अपने स्वर्ग से सुंदर बनाने की अथक प्रयास किया है राजगीर के हर क्षेत्र को, विकास की दरिया बहाने के अथक प्रयास किया है और करने का वचनबद्ध है। उक्त बाते पत्र के माध्यम से उमराव प्रसाद निर्मल महासचिव राजगृह विकास समिति ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को लिखे गये पत्र मे लिखा है। उन्होने आगे लिखा हैं की आप राजगीर को महानतम नगरी बनाने में सराहनीय कदम उठाया हैं, अजातशत्रु के बाद आप ही एक ऐसा शासक बने हैं जो 2500 वर्षों के बाद राजगीर को पुनः सर्वांगीण विकास किया हैं और आगे भी करने का प्रयास जारी हैं।
आप 21वीं सदी का महान पुरुष बन बैठे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी आपके प्रयास से प्रथम बार राजगृह के वन कटाई , पहाड़ों से पत्थर तोड़ने को बंद कराकर राजगीर की वन संपदा को सुरक्षित किया है, आपके योजनाओं से भारत सरकार ने सप्तरणी कॉरिडोर का परियोजना अपने बजट में लाई है आप लुप्त नालंदा विश्वविद्यालय का पुनः स्थापित कराया, खेल के मैदान, खेल अकादमी, खेल विश्वविद्यालय , बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र, जू सफारी, घोड़ा कटोरा, मनोरम सरोवर , नेचर सफारी, बेनुबान का विस्तार , पाण्डु पोखर, ग्लास ब्रिज , प्रस्तावित म्यूजियम , नई आठ सीट वाला रोपवे, आदमकद जरासंध महराज की मूर्ति का अनावरण, जु सफारी, बेनुवन का विस्तार, गंगाजल डेम, राजगीर नगर को 50 वर्षों तक जल समस्या दूर किये, व्यवहार न्यायालय, नया बस स्टैंड , महुअल्ला तक फोरलेन सड़क निर्माण, प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण, राजगृह को नगर परिषद से नगर निगम से महानगर निगम की तैयारी है। आपके इन कार्यों के लिए राजगीर क्षेत्र की जनता सदा ऋणी रहेगी, आप शताब्दी उपरांत बिहार के विकास पुरुष हुआ और बिहार को उन्नत राज बनाने का संकल्प की ओर अग्रसर प्रयास है।
महामहिम युग पुरुष को थोड़ा ध्यान राजगृह विकास की ओर ध्यान आकृष्ट राजगृह विकास समिति द्वारा निम्नलिखित बाते आने बाले अधिक मास मेला पुरुषोत्तम मेला -2026 में लगेगी इसके लिए निम्नलिखित बातों के ऊपर आपका ध्यान आकृष्ट कराना अति आवश्यक है।
1. ब्रम्ह कुंड का क्षेत्रफल बढ़ाना, काशी कुंड और ब्रह्म कुंड एक कर दिया जाए तो 30x 60 आराम से बढ़ाई जा सकती है। 20 किलोमीटर के प्रयागराज महाकुंभ में यह भी घटनाएं घटी है और आने वाले राजगृह का मलमास मेला में 11 करोड़ सनातनी आस्था के स्थान अवश्य पधारेंगे। इसकी तैयारी अभी सप्त ऋषि कॉरिडोर में ही करना होगा।
2. ब्रह्म कुंड क्षेत्र से अलग गुरुद्वारा पथ से पश्चिम नई सरस्वती नदी पर पुल का निर्माण कराया जाए।
जिससे व्यवहार गिरी पर सिद्धनाथ सप्तऋणी गुफा जैन मंदिर का दर्शन कर मेले मे कर सके।
3.वैतरनी पथ को चौड़ीकरण एवं बैतरणी से गुप्ति महारानी बेणुवन ओर उत्तरी द्वार गया राजगीर पथ मिला दिया जाए।
4. बाणगंगा द्वार से पूर्व उदयगिरि पर्वत दक्षिणी तलती में मधुबन घोड़ा कटोरा होकर फोरलेन पथ का निर्माण से मेले में गया हिसुआ तरफ से यात्री वाहन को आराम होगा और राजगीर का बाईपास बनने से बहुत सुविधा होगी।
5. महामना जगद्गुरु बौद्ध धर्म के महानायक श्री दलाई लामा जी द्वारा राजगीर की धारा पर एक बार कालचक्र पूजा का आयोजन आपके द्वारा प्रयास किया जाए क्योंकि महामना दलाई लामा आपको बहुत प्यार करते हैं और आपकी प्रार्थना को स्वीकार अवश्य करेंगे इसलिए राजगृह बुद्ध भूमि पर दलाई लामा के द्वारा कालचक्र पूजा से विदेशी पर्यटकों में भारी वृद्धि होगी।
इस पत्र की प्रतिलिपि श्रवण कुमार ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार को भी दी गई है।
PK ने बताया जन सुराज की सरकार बनते ही सबसे पहले होंगे ये 5 काम – युवाओं को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, महिलाओं को ऋण, किसानों की आय में बढ़ोतरी और बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वादा किया कि अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बनती है, तो राज्य को देश के 10 अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए 5 महत्वपूर्ण योजनाओं को तुरंत लागू किया जाएगा। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं का पलायन रोकना, किसानों और महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना, बुजुर्गों को सम्मानजनक पेंशन देना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है।
जन सुराज सरकार की 5 बड़ी घोषणाएं:
1. युवाओं का पलायन बंद
जन सुराज की सरकार बनते ही युवाओं का पलायन पूरी तरह से बंद करने की गारंटी दी गई है। सरकार उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर 10 से 15 हजार रुपये की रोजगार सुनिश्चित करेगी।
2. बुजुर्गों को 2000 रुपये की मासिक पेंशन
अभी बिहार सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 400 रुपये पेंशन दे रही है। जन सुराज सरकार दिसंबर 2025 से इस पेंशन को बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह कर देगी।
3. किसानों को खेती से बेहतर कमाई
किसानों की मदद के लिए मनरेगा को खेती से जोड़ा जाएगा। इससे किसानों को खेती के लिए मुफ्त में मनरेगा के तहत मजदूर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कृषि को बढ़ावा मिलेगा।
4. महिलाओं को सस्ते ब्याज दर पर ऋण
महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सरकारी गारंटी पर बैंक से कर्ज मिलेगा। जहां अभी जीविका के तहत ऊंची ब्याज दर पर कर्ज मिलता है, वहीं जन सुराज सरकार केवल 4% सालाना ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराएगी।
5. बच्चों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा
सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के साथ, जन सुराज सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि अगर सरकारी स्कूल अच्छी शिक्षा नहीं दे रहे, तो गरीब परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ सकें और उनकी फीस सरकार वहन करे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की सरकार बनने के बाद ये सभी वादे प्राथमिकता के साथ लागू किए जाएंगे, जिससे बिहार एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनेगा।
राष्ट्रीय राजपूत महासभा के संस्थापक सदस्य सह लोकप्रिय समाजिक राजनीतिक नेता, गांव हवनपुरा (रहुई) के निवासी चन्द्रेश्वर सिंह उर्फ चांदो बाबू का आज हृदयाघात से 73 बर्ष के उम्र मे आकस्मिक मृत्यु के समाचार से राष्ट्रीय राजपूत महासभा के सैंकड़ो कार्यकर्ता मर्माहत होकर उनके अंतिम दर्शन हेतु हवनपुरा पहुंचें।
राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र कुमार सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण एंव पिताम्बरी डालकर उनके कार्य व्यवहार एंव चरित्र पर प्रकाश डालते हुए गरीबो के मसीहा और शिक्षा एंव सेवा के प्रतिमूर्ति बताएं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत महासभा के कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह ने कहा कि इनके सफल प्रयास से सैंकड़ो शादी-ब्याह संपन्न हुआ है।
इस अवसर पर अन्य लोग के अलावे राकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह अधिवक्ता, ओमप्रकाश सिंह, विनय कुमार सिंह, प्रो. यशपाल सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, उदय सिंह, अशोक कुमार सिंह, दिलिप सिंह अधिवक्ता, डॉ प्रो. कुमार अखिलेश्वर सिंह आदि शामिल हुए।
“ब्रिलिएंट ग्रुप के द्वारा खेल सप्ताह का आयोजन करवाया गया”
https://youtu.be/eL1gonzXyM0
स्थानीय ब्रिलिएंट ग्रुप के द्वारा खेल सप्ताह का आयोजन करवाया गया जो सारा खेल बिहार शरीफ के दीप नगर स्टेडियम में करवाया गया। जिसमें वर्ग पंचम से वर्ग नवम तक के सभी बच्चों ने खेल के हरेक सेगमेंट में भाग लिया। इस खेल सप्ताह का आयोजन 27 फरवरी से प्रारंभ हुआ एवं आज इसका भव्य समापन समारोह ब्रिलियंट ग्रुप के भव सभागार में बच्चों को भावनात्मक रूप से प्रेरित करके किया गया।
इस समापन समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर धनंजय कुमार ने कहा कि खेल का महत्व इस बच्चों में विशेष रूप से जरूरी है कि बच्चों की बौद्धिक मानसिकता का विकास शारीरिक क्षमता तथा अन्य कई प्रकार की गुण खेल भावना द्वारा ही हम पाते हैं। विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण को करने कहा कि खेल हमारे जीवन का अमूल्य रत्न है बिना खेल के तो समझ भी निराशा लगता है। बच्चों को खेलने एवं उनके शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसी ने क्या खूब कहा है नाम होगा खेल के मैदान में तुम्हारा पहले कुछ करके तो दिखाओ दुनिया होगी एक दिन कदमों में अंधेरे में आकाश में रोशनी भर के तो दिखाओ।
इस खेल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में क्लास सिक्स की कबड्डी टीम ने क्लास नाइन को हराकर विजेता की ट्रॉफी हासिल की बालक वर्ग में क्रिकेट खेल में क्लास 8 विजेता रहे और उपविजेता क्लास 9 को घोषित किया गया इस प्रकार सारे क्लास के इस खेल का आयोजन में सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं योगदान काफी हर्षपूर्ण रहा। इस खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षक रंजय कुमार सिंह ने रेफरी के तौर पर बच्चों को मार्ग निर्देशित करते रहे एवं उनके साथ पवन कुमार,किशोर कुमार पांडे,नाजिम सर, दूरक्षा मैडम,मिलन मैडम एवं नाजिया खान ने मिलकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।