Friday, September 5, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

नाबार्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

नाबार्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

नाबार्ड द्वारा  पंजाब नेशनल बैंक, आर-सेटी, नूरसराय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सीमा कुमारी, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, हरनौत, नालंदा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज झा, मंडल प्रमुख, पीएनबी, बिहारशरीफ ने शिरकत की। नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबंधक अमृत बरनवाल ने बताया कि नाबार्ड का सृजन 43 वर्ष पूर्व ग्रामीण विकास हेतु किया गया था और नाबार्ड ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों के उत्थान के लिए कार्यरत है। उन्होंने बताया कि ज़िले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण दिलाये गए हैं जिनमे चूड़ी निर्माण, डोरमेट, मच्छरदानी, डिटर्जेंट पाउडर आदि शामिल हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर कई महिलाओं द्वारा यह गतिविधियाँ शुरू कर ली गई हैं और अपने उत्पाद को बाज़ार में बेच कर आय में मदद मिल रही है। साथ ही नाबार्ड द्वारा राज्य भर में जितने भी मेले, हाट आदि का आयोजना किया जाता है उन सभी में इन महिलाओं को भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है।

आज महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड आर-सेटी प्रशिक्षित महिलाओं को सम्मानित कर रहा है। अग्रणी ज़िला प्रबंधक श्रीकान्त सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में विश्व भर में महिला दिवस का आयोजन किया जाता है क्योंकि समाज समझ चुका है कि महिलाओं के बिना हम विकास के बारे में नहीं सोच सकते।

पीएनबी के मंडल प्रमुख पंकज झा ने कहा कि महिलाओं के बिना हम समाज एवं देश के उत्थान की बात नहीं कर सकते। महिलायें आगे बढ़ेंगी तो देश का विकास होगा। बैंक सभी महिलाओं को रोजगार एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु सदैव तत्पर है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सीमा ने नाबार्ड के महिलाओं के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत है। घर परिवार को देखते हुए उन्हें अपने ख़ान-पान पर भी ध्यान देने पर ज़ोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में किचन गार्डन अथवा पोषण वाटिका तैयार करने हेतु कहा जिससे कि सालों भर परिवार को विभिन्न सब्जियां उपलब्ध हो सके और भरपूर पोषण प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम के दौरान ज़िले के 3 उद्यमी महिलाओं को विशेष सम्मान से पुरस्कृत किया गया जिनमें माधोपुर किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड की निदेशक अनिता देवी, आर-सेटी प्रशिक्षित जूट बैग उद्यमी नीतू देवी और पीएनबी सीएसपी संचालिका सिंधु कुमारी शामिल हैं। यह महिलाएं समाज में महिलाओं हेतु आदर्श के रूप में कार्य कर रही हैं साथ ही साथ अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रही हैं। तीनो उद्यमी महिलाओं द्वारा अपनी प्रगति की यात्रा के बारे में विस्तृत रूप से साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान मिशन हरियाली नूरसराय के प्रतिनिधि राजीव रंजन ने जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी महिलाओं से पेड़ लगाने का अनुरोध किया। साथ ही मिशन हरियाली की तरफ़ से सभी महिलाओं को आम और कटहल के पौधे दिये गये।

आर-सेटी के निदेशक राजीव वर्मा ने बताया कि आर-सेटी महिलाओं को विभिन्न विषयों पर तकनीकी प्रशिक्षण देता रहा है और अनुरोध किया कि समूह में महिलाएँ गतिविधि का चयन कर यहाँ प्रशिक्षण का लाभ लें। तदुप्रांत सभी महिलाओं को उपहार और फलदार पौधे देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments