Saturday, September 21, 2024
Homeक्राइमहत्या की गुत्थी सुलझी

हत्या की गुत्थी सुलझी

राजगीर थाना क्षेत्र इलाके के घोड़ा कटोरा जाने वाली सड़क के पास पहाड़ के किनारे टेंपो चालक बिंदु राजबंशी की लाठी डंडे एवं पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतका की पत्नी फुल कुमारी देवी ने खुलासा किया था कि उनके पति का विवाहिता महिला से नाजायज रिश्ता था।

इसी कारण करीअन्ना गांव से अपने चार दोस्तो के साथ भाड़े पर टेम्पो ले जाने के बहाने बुलाकर सुनियोजित तरीके से उनकी निर्मम हत्या कर दी। बताया जाता है कि यह निर्मम हत्या अवैध संबंध को लेकर किया गया था। वहीं इस हत्या के महज 24 घंटे के अंदर ही राजगीर डीएसपी और राजगीर थानाध्यक्ष मुस्ताक अहमद के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए मामले को सुलझा लिया है।

गौरतलब है कि राजगीर थानाध्यक्ष मुस्ताक अहमद के द्वारा घटना में शामिल 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से हत्या में प्रयोग किए गए लाठी डंडे एवं मृतक का मोबाइल समेत कुल 7 मोबाइल को बरामद किया गया है। वहीं इस मामले में गिरफ्तार 6 अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ चल रही है। उक्त बातों की जानकारी राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments