अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) की नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक
बिहारशरीफ, 5 जनवरी 2025 : शहर के सोहसराय में अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) के जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार की देरसंध्या 6 बजे से हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने किया। बैठक में संघ के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिला कार्यकारिणी में राकेश बिहारी शर्मा संयोजक, रंजीत कुमार अकेला उपाध्यक्ष, जनार्दन ठाकुर सचिव, परमिन्द्र कुमार शर्मा, बब्लू भैया, पंकज कुमार महासचिव, राकेश कुमार (बब्लू) कोषाध्यक्ष, विक्रम कुमार निगरानी अध्यक्ष, नंदकिशोर शर्मा निगरानी सदस्य, सुधीर कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा सलाहकार, सुरेन्द्र प्रसाद, सुबोध कुमार विधि सलाहकार, मकसूदन शर्मा संरक्षक, राजेश कुमार शर्मा सुचना मंत्री, धीरज कुमार, संतोष कुमार, विनोद शर्मा, मुन्ना कुमार, गेन्हारी ठाकुर, मनोज कुमार शर्मा कार्यकारणी सदस्य बनाये गये।
अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) नालंदा का महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में अनीता देवी और अनीता देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, मीरा देवी, रेणु देवी, वेवी देवी, संगीता देवी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
मौके पर नाई समाज के नव नियुक्त संयोजक श्री राकेश बिहारी शर्मा ने नव गठित कार्यकारिणी सदस्यों और संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि नाई समाज की उपस्थिति समाज के बीच जन्मकाल से लेकर मृत्युकाल तक होती है। नाई समाज विवादरहित समाज है और इनको समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य सरकार कर रही है। नाई समाज समग्र समाज का सच्चा सिपाही है। नाई समाज अपने इतिहास के गौरव को पढ़े। हम चंद्रगुप्त मौर्य, महापद्मनंद, नंद वंश और अर्हत विनयधर उपालि की संतान हैं। वर्तमान समय में इस समाज की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज कई स्तर पर पिछड़ा हुआ है इसलिए हमारे समाज को शिक्षित होना जरूरी है, जब लोग शिक्षित होंगे तो अपने हक को जानेंगे फिर हक के लिए संघर्ष करना स्वयं शुरू कर देंगे।
बैठक मे जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में प्रखंड स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सशक्त कमेटी बनाया जायेगा। साथ ही साथ प्रखंड के सभी गांव में पारिवारिक सूची तैयार की जायेगी। इसमें आर्थिक, शैक्षणिक योग्यता, व्यापार व उम्र का उल्लेख होगा। उन्होंने नाई समाज के उत्थान के लिए युवाओं को आगे आने की अपील की।
मौके पर नाई संघ के नव नियुक्त उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अकेला ने कहा कि जबतक हमारा समाज शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं होगा तबतक सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि हम एक रोटी कम खाएं लेकिन बच्चे को अवश्य पढ़ाएं।
अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) नालंदा के संरक्षक मकसूदन शर्मा ने कहा मगधांचल क्षेत्र से आज तक आजादी के इतने वर्षों बाद भी हमारे नाई समाज से एक भी विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं बनें हैं। शैक्षणिक एवं राजनीतिक अधिकार नहीं मिला है जिस कारण हमारा समाज का विकास नहीं हो पा रहा है।
इस मौके पर रामानंद शर्मा, धीरज कुमार, चंदन कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, पिंटू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, रमेशर ठाकुर, रामप्रवेश ठाकुर के अलावा संघ के कई लोग उपस्थित थे।