बिहार शरीफ। बेन प्रखंड के एक कर्पूरी वाटिका पटेल भवन में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल की उपस्थिति में जयप्रकाश नारायण के जयंती के मौके पर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर जदयू परिवार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था उनके द्वारा बताए गए पद चिन्हों पर चलकर ही हम बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।उनोहने कहा की जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। इन्दिरा गांधी को पदच्युत करने के लिये उन्होने ‘सम्पूर्ण क्रांति’ नामक आन्दोलन चलाया। वे समाज-सेवक थे। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह रमेश कुमार मोहम्मद कलीम अख्तर जगदीश प्रसाद जितेंद्र कुमार शैलेंद्र पाल सीताराम केवट उपेंद्र कुमार जीतू कुशवाहा शैलेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह राय ईश्वर प्रसाद केवट के अलावा दर्जन जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।