राजगीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल में जगलाल चौधरी जयंती समारोह सह राज्यस्तरीय पासी चेतना सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू चौधरी एवं मन संचालन अनुज मुखिया कर रहे थे।।
इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए समाज के लोगों ने शिरकत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी लोगों द्वारा मुख्य अतिथि को फूलों का बड़ा सा माला पहनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जगलाल चौधरी के जीवन के उपलब्धियां के बारे में प्रकाश डाला।
उदय नारायण चौधरी ने कहा कि पासी समाज को एकजुट होकर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।
पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा, नवादा की पिंकी भारती ने कहा कि वर्तमान सरकार हमारे समाज के लोगों को बेवजह परेशान और प्रताड़ित कर रहे हैं।
राजा अभिनेत्री मनोरमा देवी ने कहा कि हमारे समाज की ताड़ी व्यवसाय को दोबारा चालू किया जाए।
इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।