Tuesday, July 1, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

बिहारशरीफ के मोडा पचासा चौक स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के तत्वधान में मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेन सिंह का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने निंदा करते हुए दोनों ने कहा कि 3 मई 2023 को मणिपुर में दो समुदाय में हिंसा भड़की। 4 मई 2023 को मणिपुर के मैतेई समुदाय के कांगपोकली में कुकी समुदाय के 3 महिला को नग्न कर परेड करवाया गया। जिसकी उम्र 20 साल,40 साल एवं 50 साल की थी। 77 दिन बीत जाने के बाद इस घटना का वीडियो सामने आया वीडियो में एक महिला दिख नहीं रही है। 20 साल लड़की के साथ गैंगरेप होता है एवं इनके समक्ष ही पिता एवं भाई की हत्या कर दी जाती है। घटना 4 मई को है और f.i.r. 18 मई को होता है। इससे साफ जाहिर होता है कि इस घटना को कहीं ना कहीं मणिपुर की भाजपा सरकार छुपाना चाहती थी। 2 महीना से ऊपर बीत जाने के बाद भी अभी तक पांच ही दोषी की गिरफ्तारी की गई है। इतनी बड़ी घटना घट जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अफसर अभी तक निलंबित नहीं की गई है। 160 से अधिक मौतें हो चुकी है। इस घटना की नैतिकता के आधार पर मणिपुर के भाजपा मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए था।
आगे दोनों ने कहा कि मणिपुर की घटना दिल को झकझोर देने वाली है वहां की सरकार गूंगी बहरी और अंधी है। मणिपुर भाजपा की सरकार केवल इंटरनेट बंद करना जानती है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, आर एस एस तलवानी संगठनों से अपने बच्चों को दूर ही रखें नहीं तो आपके बच्चे भी एक दिन आतंकी बन जाएंगे ये सब भाजपा समर्थित मनुवादी आतंकवादी हैं, जिसने सरकार के सहयोग से पुलिस और अर्धसैनिक के 1000 हथियार और 60 हजार कारतूस लुटे हैं और उसी के दम पर ये तालिबानियों से ज्यादा अत्याचार कुकी समुदाय पर कर रहे हैं।
इस मौके पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद उमेश पंडित रविशंकर दास सुधीर रविदास रंजू देवी लालती देवी रोहित पंडित पिंटू कुमार आदि लोग पुतला दहन में उपस्थित थे।बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments