Saturday, September 21, 2024
Homeब्रेकिंग न्यूज़होली मिलन समारोह में आम व खास का मिटा फर्क, रंग गुलाल...

होली मिलन समारोह में आम व खास का मिटा फर्क, रंग गुलाल लगा दी बधाई

बिहारशरीफ-बबुरबन्ना 18 मार्च 2022 : स्थानीय सोहसराय के बबुरबन्ना मोहल्ले में गुरुवार की देरशाम समाजसेवियों व प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा होली मिलन समारोह का अयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में हर समाज व हर वर्ग के लोग शामिल होकर एक दूसरे को बधाई दी। जिसकी अध्यक्षता साहित्यिक मंडली शंखनाद के वरीय सदस्य समाजसेवी सरदार वीर सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ आपस में रंग-गुलाल लगा कर किया। इस समारोह में साहित्यिक मंडली शंखनाद के महासचिव राकेश बिहारी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पहली बार बबुरबन्ना मोहल्ले में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आम व खास का फर्क मिट गया। इस मिलन समारोह में हर समाज व हर वर्ग के लोग शामिल होकर एक दूसरे से मिलकर आपस में रंग व गुलाल लगा कर बधाई दी। श्रीशर्मा ने कहा कि होली का नाम सुनते ही मेरे मन में ख़ुशी और उल्लास की भावना उत्पन्न हो जाती है। होली रंगों का त्योहार है जिसमें बच्चे से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक शामिल हो कर धूम-धाम से इस दिन को सबके साथ मिलकर खुशियों से मनाते हैं, इसलिए इस त्यौहार को सब खुशियों का त्यौहार भी कहते हैं। हमारे देश में जितने भी त्यौहार मनाये जाते हैं उन सबके पीछे एक पौराणिक और सच्ची कथा छिपी हुई होती है। ठीक उसी तरह होली में रंगों के साथ खेलने के पीछे भी बहुत सी कहानियाँ हैं। होली का ये उत्सव फागुन के अंतिम दिन होलिका दहन की शाम से शुरू होता है और अगले दिन सुबह सभी लोग आपस में मिलते हैं, गले लगते हैं और एक दुशरे को रंग और अबीर लगाते हैं। इस समय पूरी प्रकृति और वातावरण बेहद सुन्दर और रंगीन नज़र आती है। इस पर्व को एकता, प्यार, खुसी, सुख और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में जाना जाता है। होली का त्योहार उल्लास और आनंद का प्रतीक है। इस त्योहार में हम पारस्परिक मतभेदों को भूलकर प्रेम एवं भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है।

होली मिलन समारोह में आम व खास का मिटा फर्क, रंग गुलाल लगा दी बधाई

समारोह में भागन विगहा ओपी के उप निरीक्षक कृष्ण कुमार राय ने कहा कि होली हर्ष और उल्लास का त्योहार है, होली का त्योहार हमें समृद्धि, शांति, प्रगति, सद्भाव तथा खुशी साझा करने के लिए एकजुट करता हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे होली के त्योहार को पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं। मौके पर सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने कहा कि यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए। रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। वायुसेना के सेवानिवृत्त वारंट अफसर अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया की होली आपसी प्रेम और भाईचारा का पर्व है हमें भूलें बिसरे बातों को भुलाकर इसे मनाना चाहिए। साथ में इस मोहल्लेवालों की समस्या और उनके दुःख सुख के हिस्सेदार बनने की भी बात कहीं। अध्यक्षता करते हुए शंखनाद के वरीय सदस्य समाजसेवी सरदार वीर सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली समाज में आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। सारे भेदभाव भूलाकर उसे मनाना चाहिए। होली का त्योहार रंगों का त्योहार होने के साथ साथ आपसी प्रेम भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है।होली मिलन समारोह में आम व खास का मिटा फर्क, रंग गुलाल लगा दी बधाई

मौके पर होली मिलन समारोह के संयोजक धर्मेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। पुराने गिले-शिकवे को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त-मगन होकर नाचते और गाते हैं साथी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। होली के त्योहार मे हमारे सभी धर्मों के साथ मिलजुल कर मनाने की एक अनोखी मिसाल भी दिखाता है और एकता का संदेश भी देता है। होली सामाजिक समरसता का पर्व है। मैं बबुरबन्ना में पहली बार समरस समाज बनाने के लिए अपने पुराने गिले-शिकवे को भूलकर तथा एकता का संदेश देने के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया है। इस दौरान समाजसेवी विजय कुमार, राजेश कुमार यादव, श्याम सुंदर, शुभम कुमार, वीरेन्द्र कुमार, राजदेव पासवान, नरेश यादव, संतोष पासवान, शिवालक यादव, साधु चौधरी, महादेव महतो, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अशोक चौधरी, अनुज पासवान, बिंदा पासवान, मोती महतो, डोमन साव, रविंद्र पासवान, मिथलेश शर्मा, कारु चौधरी, योगी रजक सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments