Saturday, September 21, 2024
Homeकार्यक्रमहोली प्रेम भाईचारे का पर्व,सौहार्दपूर्ण मनाएं होली... दीपक कुमार

होली प्रेम भाईचारे का पर्व,सौहार्दपूर्ण मनाएं होली… दीपक कुमार

राजगीर।होली पर्व को लेकर राजगीर में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिख रही है।राजगीर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती को तेज कर दिया गया है और पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी की जा रही है। सरकार के शराबबंदी अभियान के तहत पुलिस प्रशासन शराब के सेवन और बिक्री की गतिविधियों को लेकर विशेष चौकस है।राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के निर्देश पर अनुमण्डल क्षेत्र के पुलिस होली और शव ए बारात को लेकर काफी सक्रिय दिखने लगी है।दो सम्प्रदायो के महत्वपूर्ण पर्व का एक साथ आयोजन चुनौती पूर्ण है लेकिन अनुमंडल स्तर पर लगातार प्रशासनिक महकमा को सजग रखा गया है। राजगीर एसडीएम अनीता सिन्हा एवँ डीएसपी प्रदीप कुमार के निर्देश पर ब्रेथ एनलाइजर से जांच में चार वाहन चालक शराब के नशे में धराये गए हैं।राजगीर पुलिस प्रशासन के द्वारा शहर के चौक चौराहों एवँ संवेदनशील क्षेत्रो पर विशेष गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।

होली प्रेम भाईचारे का पर्व,सौहार्दपूर्ण मनाएं होली... दीपक कुमार  होली प्रेम भाईचारे का पर्व,सौहार्दपूर्ण मनाएं होली... दीपक कुमार

राजगीर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक भी की गई।शांति समिति की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कहा कि होली पर्व में हुड़दंग करने वाले सावधान रहें।शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने होली एवँ शव ए बारात पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ मनाने में जनप्रतिनिधियों एवँ समाजसेवियों से सहयोग की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments