Saturday, September 21, 2024
Homeब्रेकिंग न्यूज़हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है : शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा

हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है : शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा

सोहसराय-पिचासा मोड़, 14 सितम्बर 2021 : स्थानीय पिचासा मोड़ पुलपर शंखनाद के सदस्यों के साथ हिंदी दिवस बड़े उत्साह से शंखनाद के सचिव राकेश बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में “देश में हिंदी भाषा का महत्व व भारतीय संस्कृति में योगदान” विषय पर शंखनाद के सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किए। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में शंखनाद के सचिव साहित्यसेवी शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा ने हिंदी दिवस पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सदियों से हिंदी भाषा हम भारतवासियों के विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त और प्रभावी माध्यम रही है। देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ ही दुनिया के कोने-कोने में बसे भारतीयों को मातृभूमि से जोड़े रखने में हिन्दी ने महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाई है। हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है। 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था और इसके बाद से हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। शंखनाद के वरीय सदस्य सरदार वीर सिंह ने कहा कि हिन्दी को समृद्ध, सशक्त एवं जन-जन की भाषा बनाने में साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। देशवासियों से आह्वान है कि वे अपने कामकाज एवं व्यवहार में हिन्दी भाषा का अधिकाधिक उपयोग कर इसके गौरव को बढ़ाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार, धर्मवीर पासवान सुरेश प्रसाद, अरविन्द कुमार गुप्ता, राजदेव पासवान सहित कई लोगों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments