Saturday, September 21, 2024
Homeकार्यक्रमजिलाधिकारी शशांक शुभंकर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा की अगुवाई में फ्लैग मार्च

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा की अगुवाई में फ्लैग मार्च

रामनवमी और विराट शोभा यात्रा को लेकर बुधवार को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा की अगुवाई में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह फ्लैग मार्च बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शुरू हुई और शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर समाप्त हुआ।

इस दौरान नालंदा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि विराट शोभायात्रा के दिन पूरे शहर में ड्रोन कैमरे की मदद से असामाजिक तत्व के ऊपर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्व को कड़ा संदेश देने का काम किया जा रहा है।

किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले अथवा कानून को हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्व के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विराट शोभा यात्रा और रामनवमी दोनों संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आपको बता दें कि इस बार विराट शोभायात्रा और रमजान का दूसरा जुम्मा शुक्रवार को ही पड़ रहा है। जिसके कारण पुलिस प्रशासन और नालंदा जिला प्रशासन को इस बात को लेकर थोड़ी बेचैनी बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments