स्थानीय संघ कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र प्रभात ने की। इसमें विशेष रूप से आगामी सात, आठ एवं नौ अप्रैल, 2023 को पटना में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ के प्रदेश मंत्री अशोक कुमार ने कहा है कि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिये एक-एक कार्यकर्ता तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिहार के लिए इतिहास गढ़ने का वक़्त आ गया है।
हम तन-मन-धन से अपना योगदान देकर प्रस्तावित अखिल भारतीय अधिवेशन को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतवर्ष के 600 जिला के श्रमिक कार्यकर्ता सहित नेता भाग लेंगे, जिसकी संख्या लगभग 5000 रहेगी। अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों के लिए संगठन की कार्यकारिणी का चुनाव होगा एवं संगठन विस्तार हेतु कार्य योजना तैयार होगी।
बैठक में जिला मंत्री सुधीर पटेल के अलावा संतोष घायल, आशीष कुमार, राजीव कुमार, संगठन मंत्री बलराम सिंह, विकास कुमार, अनिल सिन्हा, विद्याभूषण मेहता सहित समस्त जिला कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।