Friday, September 20, 2024
Homeउद्घाटनआठ सीटर रोपवे लोगो के खुला,पूरे परिवार अब एक साथ करेंगे सफर

आठ सीटर रोपवे लोगो के खुला,पूरे परिवार अब एक साथ करेंगे सफर

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में शुक्रवार को पर्यटन से जुड़े नए आयामो के जुड़ने से राजगीर पर्यटन के मानचित्र पर अब पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गया है। अंग्रेजो के जमाने के बने रोपवे बहुत पहले बेंच की तरह हुआ करता था लेकिन नब्बे के दशक में इसको तीन तरफ से पैक कर दिया गया।अब रोपवे जाने के लिए आप और आपके परिजनों को अलग अलग नही बैठना पड़ेगा बल्कि एक साथ आठ सीट वाली रोपवे केबिन में बैठकर रोपवे का लुत्फ उठा सकेंगे।आठ सीट वाली इस रोपवे में कुल 20 केबिन है जो एक घँटे में 800 लोगो को ऊपर तक ले जा सकेगा।इस प्रोजेक्ट पर कुल 20करोड़ 18 लाख रुपये का खर्च आया है।नेचर सफारी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आठ सीटों वाली नई रोपवे का विधिवत उदघाटन रोपवे परिसर से फीता काटकर किया।उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है जिसके लिए पर्यटन उधोग का विस्तार ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि आज से नेचर सफारी और आठ सीटर रोपवे लोगो के लिए उपलब्ध हो गया है।आने वाले कुछ महीनों में राजगीर जु सफारी भी जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। जु सफारी का काम भी पूरा हो गया है। जानवरो के लाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।राजगीर को पूरी तह इक्को टूरिज्म बनाया जा रहा है इसलिए सरकार द्वारा टांगा चालको को ई रिक्शा उपलब्ध कराया गया है। राजगीर की यह पावन धरती इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है

आठ सीटर रोपवे लोगो के खुला,पूरे परिवार अब एक साथ करेंगे सफर

जिसके विस्तार के लिए सरकार लगातार प्रयास करते रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में जब सात दिनों के लिए राजगीर में रुके थे तभी पर्यटन के विकास की तस्वीर बना ली थी।पूरे सात दिन तक राजगीर में रहकर हरेक पहलुओं की समीक्षा के उपरांत पर्यटन के विकास को तीव्र गति दी गयी ।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राजगीर मेन रोड एनएच पर फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए विभागीय तैयारी की जा चुकी है।आप अंदाजा लगाइए की जब पर्यटक फ्लाइओवर से गुजरेंगे तो उन्हें कितने खूबसूरत क्षणों का एहसास होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन उधोग के विकास में अभी और खूबसूरती लाया जाएगा ताकि आने वाले समय मे जब राजगीर देशी विदेशी सैलानी पहुँचे तो ज्यादा से ज्यादा दिन यहां रुककर पर्यटन के स्वरूप ,इतिहास और प्रकृति की खूबसूरती को निहार सके।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढियां बच्चों,बच्चीयों के लिए राजगीर की खूबसूरत वादियों और इतिहास को समझने की ज़रूरत है।उदघाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू, पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित जिले के विधायक,विधान पार्षद के अलावे वन एवं पर्यावरण,पर्यटन मंत्रालय के वरीय अधिकारियों के साथ नालन्दा जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह, आरक्षी अधीक्षक हरि प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आठ सीटर रोपवे लोगो के खुला,पूरे परिवार अब एक साथ करेंगे सफर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments