Saturday, September 21, 2024
Homeनिरीक्षणजिलाधिकारी ने बिहार शरीफ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बिहार शरीफ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी सहित जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा आज सभी अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बिहार शरीफ अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया। वहां कतार में खड़े आवेदकों से फीडबैक लिया जो संतोषप्रद पाया गया। ऑनलाइन म्यूटेशन से संबंधित राजस्व कर्मचारी के लॉगिन में सबसे पुराना मामला 27 फरवरी 2022 का पाया गया।जिलाधिकारी ने बिहार शरीफ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने इस मामले से संबंधित रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन किया। जमाबंदी में त्रुटि निवारण के लिए परिमार्जन के तहत 4834 मामलों में से 134 मामले लंबित पाए गए। जिनका निष्पादन तुरंत करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने म्यूटेशन एवं परिमार्जन के स्वीकृत एवं अस्वीकृत मामलों के अभिलेख की भी जांच की। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जल संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments