Friday, September 20, 2024
Homeखेल-कूदनेहरू युवा केंद्र, नालन्दा द्वारा जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया...

नेहरू युवा केंद्र, नालन्दा द्वारा जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन |

नेहरू युवा केंद्र, नालन्दा द्वारा किसान कॉलेज बिहार शरीफ में स्वच्छ भारत अभियान विषय पर क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता और इसके साथ ही फिट इंडिया कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया एवं खेली इंडिया कार्यक्रम पर जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को किसान कॉलेज के प्रिंसिपल, नालन्दा कॉलेज के राजनीतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष बिनीत लाल, किसान कॉलेज के अवधेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। जिसमे नेहरू युवा केन्द्र नालन्दा के सभी प्रखंडों के लगभग 150 युवाओ ने उत्सुकता के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी पिंकी गिरी ने बताया कि जिले में नेहरू युवा केंद्र से संबद्ध युवा क्लबो द्वारा स्वच्छता के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता शपथ, संगोष्ठी, चित्रकला, दीवार लेखन, पौधा लगाने एवं निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

नेहरू युवा केंद्र, नालन्दा द्वारा जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन |

इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर अपने अपने गांव में स्वच्छता अभियान चलाएंगे । इस अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और मौसमी बीमारियों से निबटने में भी मदद मिलेगी । स्वच्छता जागरूकता अभियान के साथ ही युवा स्वयं सेवक कोरोना टीकाकरण के बारे में भी जनमानस को प्रेरित करेंगे।नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक पिंटू कुमार, प्रिंस कुमार, बिकास कुमार, अमर राजपूत, सुजीत कुमार, राजीव, सुजाता, ज्योति, रिचा, कुमारी केतु रानी आदि दर्जनों लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments