Thursday, September 19, 2024
Homeअभियान400 छात्र-छात्राओं के बीच पठन पाठन सामग्री किट का वितरण

400 छात्र-छात्राओं के बीच पठन पाठन सामग्री किट का वितरण

बिहार शरीफ प्रखंड के मुरौरा पंचायत के हाई स्कूल हवेली में बिहार सरकार के द्वारा दिए गए योजना को धरातल पर उतर जा रहा है।

400 छात्र-छात्राओं के बीच पठन पाठन सामग्री किट का वितरण

इसी कड़ी में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हवेली सह संकुल संसाधन केंद्र हवेली में लगभग 400 छात्र-छात्राओं के बीच पठन पाठन सामग्री किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर मुरौरा पंचायत की मुखिया सोनाली कुमारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार आर्य के हाथों छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री किट का वितरण किया गया। आपको बता दें कि इस पठन-पाठन किट में किताब कलम कॉपी ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी पेंटिंग बुक स्टोन बॉक्स के अलावा एक बैग शामिल है।

400 छात्र-छात्राओं के बीच पठन पाठन सामग्री किट का वितरण  400 छात्र-छात्राओं के बीच पठन पाठन सामग्री किट का वितरण

बिहार सरकार के द्वारा पांचवी से दशम क्लास के अलावे 10 + 2 छात्र-छात्राओं के बीच इस किट का वितरण किया गया। वही इस सामग्री को पाकर सभी छात्र-छात्राएं काफी गदगद दिखे। वहां पर मौजूद छात्र-छात्राओं ने सरकार के इस पहल की सराहना की। वही स्कूल के प्रधानाध्यापक अजय कुमार आर्य और पंचायत की मुखिया सोनाली कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार के इस पहल से हर छात्र-छात्राओं को पढ़ने में सहूलियत होगी। सरकार की कई तरह की योजनाओं में शामिल यह योजना भी छात्र-छात्राओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सभी छात्र-छात्राओं के लिए पंचायत की मुखिया सोनाली कुमारी ने उज्जवल भविष्य कामना की। इस मौके पर टैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह वार्ड सदस्य पप्पू पासवान मुखिया प्रतिनिधि त्रिलोक कुमार उप मुखिया महेश कुमार सरपंच रानी देवी के अलावा कई स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षा का मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments