Friday, August 22, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

नालंदा जिले में नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस बार दुर्गा पूजा को लेकर बिहार शरीफ के शहरी क्षेत्र इलाकों में पूजा पंडाल और मूर्ति के निर्माण में पूजा समिति और कलाकार रात दिन काम कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र इलाके के आशानगर,सहोखर,बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी,सोहडीह,मोगलकुआं में एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल और मूर्ति का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

बिहार शरीफ के शहरी क्षेत्र इलाकों में पूजा पंडाल और मूर्ति के निर्माण  बिहार शरीफ के शहरी क्षेत्र इलाकों में पूजा पंडाल और मूर्ति के निर्माण

इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालो में भक्ति के साथ-साथ देश भक्ति का भी स्वरूप देखने को मिलेगा। नईसराय मोड पर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा इस बार चंद्रयान 3 के थीम पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पूजा समिति के सदस्य ने बताया कि इस इलाके में 75 सालों से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार चंद्रयान 3 थीम के माध्यम से लोगों के भारत के गौरव को बताने का काम किया जाएगा। हुबहू चंद्रयान 3 का सफल लॉन्चिंग विक्रम रोवर का सफल लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर चंद्रयान लैंडर से नीचे उतरने का दृश्य दिखाया जायेगा जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। वही मोहद्दीनगर इलाके में बंगाल के कलाकारों के द्वारा पुरुलिया के आदिवासियों की थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।जबकि भैसासूर चौक पर मां काली पूजा समिति के द्वारा आदर्श ग्राम की थीम पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments