बिहारशरीफ, 26 अक्टूबर 2023 : 25 अक्टूबर दिन बुधवार की संध्या अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) की ओर से हरनौत प्रखंड के पचौरा गांव निवासी नाई संघ के महिला प्रकोष्ठ की नेत्री स्व.किरण देवी के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नाई संघ के जिला संयोजक समाजसेवी राकेश बिहारी शर्मा ने समाजसेवी एवं नेत्री स्व.किरण देवी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व.किरण देवी स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी, मृदुभाषिणी एवं नाई समाज के आदर्श नेत्री थी। वे एक सफल गृहिणी के साथ-साथ सामाजिक, राजनैतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी। विभिन्न सामाजिक संगठन यथा नाई संघ से जुड़कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन बखूबी करती आ रही थी। नाई संघ के महिला प्रकोष्ठ की नेत्री होने के नाते महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रही थी।
मौके पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्व. किरण देवी जी एक सरल स्वभाव के धनी होने के साथ-साथ मृदुभाषी महिला थी। उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा में व्यतीत किया। उन्होंने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मौके पर भाकपा माले नेता मकसूदन शर्मा, नाई संघ के जिला महासचिव प्रमेन्द्र शर्मा, पचौरा ग्राम निवासी शिवनाथ शर्मा, समाजसेवी मुन्ना कुमार, मनोरमा देवी, जगन्नाथ शर्मा, सिंपल कुमारी, बिशाल शर्मा, सन्नी कुमार, नेहा कुमारी, रूबी देवी, राहुल कुमार, रोहित भारती, गुड्डू कुमार, अमन कुमार, चंदन कुमार, मुन्ना कुमार, लाल रतन शर्मा आदि मौजूद थे। श्रद्धांजलि सभा में मृत नेत्री के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।