Saturday, August 23, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

भारत सरकार का युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच क्लीन इंडिया अभियान चलाती है जिसका इस साल तीसरा संस्करण है। इसी दिशानिर्देश के अनुसार एनएसएस नालंदा कॉलेज के द्वारा कॉलेज परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए साफ करने का अभियान चलाया। इस बारे में बताते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बिनीत लाल ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान है। स्वच्छता अभियान में वॉलंटियर्स को महात्मा गांधी के स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण वाले भारत के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया।

क्लीन इंडिया 3.0 के तहत नालंदा कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान  क्लीन इंडिया 3.0 के तहत नालंदा कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान

डॉ लाल ने कहा कि कॉलेज में इस अभियान को पीजी के आंतरिक मूल्यांकन से भी जोड़ा गया है जिसके तहत भागीदारी करने के उन्हें अंक भी प्रदान किए जाएँगे। प्राचार्य डॉ राम कृष्ण परमहंस ने अभियान में भाग लेते हुए लोगों को इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया एवं कहा कि स्वच्छता अभियान अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छ भारत अभियान के संदेश ने लोगों के अंदर उत्तरदायित्व की एक अनुभूति जगा दी है। अब जबकि नागरिक पूरे देश में स्वच्छता के कामों में सक्रिय रूप से सम्मिलित हो रहे हैं, महात्मा गांधी द्वारा देखा गया ‘स्वच्छ भारत’ का सपना साकार होने लगा है।

अभियान में बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स एवं पीजी के छात्रों ने भागीदारी की। सप्ताह भर तक चलने वाले इस अभियान में अलग अलग स्थानों पर विशेष तरीके से स्वच्छता किया जाएगा। एनएसएस वालंटियर चंद्रमणि, रोहित, पियूष,आशुतोष, अंजलि, पृथ्वी, राखी, श्रुति, पुष्पा, सुमन,ज्योति, पवन, भीम आदि ने अपनी भागीदारी निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments