Monday, July 7, 2025
No menu items!
No menu items!
HomeSample Page

Sample Page Title

जिस राजनीतिक गलियारों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।उसी राजनीतिक गलियारों में सेंधमारी करने के लिए 24 जनवरी को रहुई प्रखंड के सोनसा पंचायत में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि आगामी 24 जनवरी को सोनसा उच्च विद्यालय के प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

जिसमें 20 हजार लोग शिरकत करेंगे। वही इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह शिरकत करेगे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आयोजनकर्ता विनोद मुखिया के द्वारा रहुई प्रखंड में घूम-घूम कर लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। आयोजनकर्ता विनोद मुखिया ने बताया कि आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के बहाने 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा।

गौरतलब है कि कभी नितीश के करीबी रहे आरसीपी सिंह इन दिनों नीतीश कुमार के कुनबे में सेंधमारी करने में जुटे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर्मभूमि से 24 जनवरी को 2024 का शंखनाद करेगे साथ ही कुछ बड़ा ऐलान करने की भी संभावना जतायी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments